उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डॉ. मीनू खरे को अवध शक्ति सम्मान से किया गया विभूषित

अवध लेडीज क्लब द्वारा आयोजित अवध शक्ति सम्मान से सम्मानित हुईं महिला शक्तियां

लखनऊ : अवध लेडिज क्लब द्वारा आयोजित अवध शक्ति सम्मान-2025 समारोह में लखनऊ की तीन वरिष्ठ महिला शक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मान से अलंकृत होने वाली इन विभूतियों में आकाशवाणी लखनऊ से केन्द्र निदेशक के पद से अवकाश प्राप्त व जल संरक्षण में चार सौ से भी अधिक जागरूकता के कार्यक्रम कराने वाली कई पुरस्कारों से विभूषित डा. मीनू खरे को अवध शक्ति सम्मान से नवाज़ा गया ।

लोक गीत संगीत में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड असम सहित कई हिन्दी भाषी राज्यों में लोक संगीत को विस्तार देने वाली आकाशवाणी और दूरदर्शन की वरिष्ठ ए ग्रेड कलाकार कुमायूँ कोकिला विमल पंत व नाटक, नौटंकी नृत्य से रंगमंच में पांच दशकों से भी अधिक समय से सक्रिय कलाकार रेखा मित्तल को अवध शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया । समारोह की मुख्य अतिथि लखनऊ की पूर्व एमएलसी डा. मंजू गुप्ता एवम विशिष्ट अतिथि जानी मानी कथक नृत्यांगना डा. कुमकुम धर ने अपने कर-कमलों से यह सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष उमा त्रिगुणायक को गहमर में मिले साहित्य सरोज सम्मान को ज्योति किरन रतन ने भेंट  किया। क्लब की सचिव मनोरमा मिश्रा ने बताया कि संस्था प्रत्येक वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं को जो अवध के दायरे में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं,उन्हें सम्मानित किया जाता है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए अर्चना गुप्ता ने अवध लेडिज कलब के 1936 में बने स्थापना उद्देश्यों को संक्षिप्त रूप से सांझा किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं का सबसे पुराना एकमात्र अवध लेडिज़ क्लब सदा आपदाओँ में आज़ादी से लेकर सुनामी, कोरोना बाढ़ग्रस्त, सूखाग्रस्त हर समय सक्रिय कार्य करता रहा है।

इस अवसर पर लोक गायिका विमल पंत ने स्वरचित राम ,लक्ष्मण भरत, शत्रुघ्न जन्म का सोहर गाया, तो पद्मा गिडवानी ने दमादम मस्त कलंदर सूफ़ी गीत गाकर पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इंदु सारस्वत ने स्वागत  गीत पेश किया । कार्यक्रम में कांति गुप्ता, सुधा द्विवेदी, सरिता अग्रवाल, अपर्णा सिह, रीता श्रीवास्तव, अंजली सिह, गजाला सहित तमाम सदस्याओं ने शिरकत की.

Related Articles

Back to top button