अच्छे अंक प्राप्त करने पर सरोजिनी नगर के विधायक ने किया प्रोत्साहित, दीप्ति चटर्जी को दिया लैपटॉप

लखनऊ : सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने हाई स्कूल में लगभग 98% अंक पाने वाली ओमेक्स सिटी सरोजिनी नगर निवासी दीप्ति चटर्जी को आगे की कंपटीशन की पढ़ाई के लिए पुरस्कार स्वरूप लैपटॉप भेट किया।
बच्चे उच्च शिक्षा में अपना अच्छा करियर बना सके तथा आज के कॉम्पिटेटिव माहौल में तकनीकी से जुड़कर नवीनतम तकनीकी ज्ञान के माध्यम से अपनी शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ा सके इसके लिए सरोजिनी नगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह नित्य प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करते रहते हैं। बच्चों की शिक्षा में सहायता हेतु टैबलेट, लैपटॉप मोबाइल, साइकिल इत्यादि वितरित करते रहते हैं। सरोजिनी नगर विकासखंड में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार तथा बच्चों के अच्छे करियर के चुनाव में मदद करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है इसी क्रम में विधायक सरोजिनी नगर डॉ.राजेश्वर सिंह के कार्यालय से दीप्ति चटर्जी को उनके अभिभावक प्रोदीप्ता चटर्जी की उपस्थिति में कार्यालय प्रभारी रमाशंकर त्रिपाठी तथा शिविता गोयल ने लैपटॉप भेंट किया।
वर्तमान में दीप्ति चटर्जी इंटर की छात्रा है, किताबें और पढ़ाई लिखाई में दीप्ति की बहुत ही रुचि है उसे किताबें लिखना भी पसंद है दीप्ति चटर्जी टैबलेट पाकर बहुत खुश थी क्योंकि आगे की कॉम्पिटेटिव पढ़ाई के लिए उसे किताबों के अलावा इंटरनेट और यूट्यूब का सहारा भी लेना था ।
बड़े होकर दीप्ति एक कुशल इंजीनियर और प्रशासक बनना चाहती है। सरोजिनी नगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के लिए दीप्ति चटर्जी ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए एक पत्र भी लिखा है जिसमें उसने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस अनमोल उपहार को प्राप्त करने की खुशी जाहिर की है।



