उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सुपर डाट मनी ने 9 बैंक के साथ मिलाया हाथ

लखनऊ । क्रेडिट-फर्स्ट यूपीआई प्लेटफॉर्म सुपर डाट मनी ने आज उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक के साथ साझेदारी में अपना को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड सुपरकार्ड लॉन्च किया। इस क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सामान्य मर्चेंट पेमेंट के साथ-साथ सुपर डाट मनी के स्कैन एंड पे फीचर की मदद से यूपीआई ट्रांजैक्शन भी किया जा सकेगा यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब यूपीआई इंटीग्रेशन की वजह से भारत में लोगों द्वारा क्रेडिट कार्ड को अपनाने में काफी तेजी आई है हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब 30 प्रतिशत नए क्रेडिट कार्ड रुपे नेटवर्क पर जारी किए जा रहे हैं।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करते हुए सुपर.मनी के संस्थापक एवं सीईओ प्रकाश सिकारिया ने कहा क्रेडिट ऑन यूपीआई ने इकोसिस्टम की डिमांड साइड की जरूरतों को पूरा किया है लेकिन अभी सप्लाई साइड की चुनौतियां बाकी हैं विशेष रूप से यह चुनौती कि कैसे बड़ी आबादी को क्रेडिट सिस्टम की मुख्य धारा से जोड़ा जाए।
इस साझेदारी पर उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक के एमडी एवं सीईओ श्री गोविंद सिंह ने कहा भारत का पहला एफडी से जुड़ा हुआ यूपीआई-इनेबल्ड को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश करने के लिए सुपर डाट मनी के साथ हमारी साझेदारी नवोन्मेषी वित्तीय समाधान पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। यह क्रेडिट तक कम पहुंच वाले लोगों को क्रेडिट कार्ड के लाभ देते हुए बाजार को विस्तार देने की हमारी रणनीति के भी अनुरूप है। हमारी सेवाओं को सुपर.मनी के प्लेटफॉर्म से जोड़ते हुए हमारा लक्ष्य लोगों को अपना क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत करने और आगे चलकर ज्यादा ऋण लेने में सक्षम बनने का मौका देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button