उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कार्यशाला में आशा बहनों को दिया गया एक्यूपंक्चर जागरूकता प्रशिक्षण

लखनऊ : एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर एंड पैन क्लीनिक द्वारा आयोजित एक दिवसीय एक्यूपंक्चर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यशाला आज विकास नगर में सम्पन्न हुआ।कार्यशाला में अलीगंज,कपूरथला,बालागंज तथा रहीम नगर में कार्यरत आशा बहनों ने प्रतिभाग किया।

एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर के निदेशक डॉ. जी. पार्थ प्रतिम ने बताया कि आशा बहनें समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वस्थ जागरूकता पैदा करने हेतु अथक परिश्रम करती हैं इसलिए उन्हें एक्यूपंक्चर चिकित्सा विज्ञान जिसमें ना कोई दवा दी जाती है ना ही कोई दुष्प्रभाव की सम्भावना होती है, की जानकारी होगी तो वह लोग समाज में विभिन्न जटिल बीमारियों से पीड़ित रोगियों की मदद कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि कार्यशाला की श्रृंखला एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर पिछले कुछ समय से संचालित कर रहा है। कार्यशाला में डॉ. जी. पार्थ प्रतिम द्वारा आशा बहनों को एक्यूपंक्चर, इलेक्ट्रो एक्यूपंक्चर, मोक्षाबुस्न, कपिंग, बीसीएम एवम् पीएनसीटी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

कार्यशाला में 17 आशा बहनों ने भाग लिया। एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर से श्रीमती नजमा, अब्दुल कादेर, पल्लवी, रेनू, सौरभ तथा सामाजिक कार्यकर्ता आफरीन सिद्दीकी एवम शहनाज उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button