चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, सुनीता केजरीवाल को अपना नेता स्वीकार नहीं करेगी जनता : कमलजीत सहरावत
सुनीता केजरीवाल के हरियाणा अभियान पर प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को ध्यान रखना चाहिए कि चाहे वे कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन अब देश की जनता अरविंद केजरीवाल या उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता केजरीवाल को अपना नेता स्वीकार नहीं करेगी।
आम आदमी पार्टी के नेता सुनीता केजरीवाल के हरियाणा दौरे को बढ़ा-चढ़ा कर प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहे हैं, यह भूलते हुए कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में श्रीमती केजरीवाल का अभियान पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ था, जहां उन्होंने प्रचार किया, वहां आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली।
सहरावत ने आम आदमी पार्टी के नेताओं से पूछा है कि जब हरियाणा के नागरिक उनसे शराब घोटाला, शीश महल घोटाला, मोहल्ला क्लीनिक घोटाला, कोविड चरण के दौरान अस्पताल एवं पीडब्ल्यूडी घोटाले और उनके पति अरविंद केजरीवाल की सरकार के नवीनतम नाला सफाई घोटाले के बारे में सवाल करेंगे, तो श्रीमती केजरीवाल उन्हें क्या जवाब देंगी ?



