उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सरकार का काम समस्याओं का समाधान करना पर दिल्ली में सरकार  खुद ही समस्या बन गई है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार एक अकर्मण्य सरकार है जो जनता की समस्याएं कम करने के लिए नही अपने सुप्रचार के लियें काम करती है।

श्री सचदेवा ने कहा है की सरकार का काम समस्याओं का समाधान करना होता है पर दिल्ली में आज एक ऐसी सरकार है जो खुद ही समस्या बन गई है।

केजरीवाल सरकार की लापरवाही से आज दिल्ली वाले जल संकट से जूझ रहे हैं क्योंकि आधे से अधिक पेय जल या तो चोरी हो रहा है या फिर लीक हो रहा है पर दिल्ली की जल मंत्री सुश्री आतिशी एवं सांसद संजय सिंह लीकेज एवं जल चोरी रुकवाने के ब्यान वीर बने हुए हैं।

श्री सचदेवा ने कहा है की दिल्ली सरकार का काम समस्याओं का समाधान करना होता है पर दिल्ली में आज एक ऐसी सरकार है जो खुद ही समस्या बन गई है।

जल मंत्री सुश्री आतिशी हों या सांसद संजय सिंह बजाए अपना दायित्व निर्वाहन कर जल लीकेज एवं चोरी रोकने के अपने स्वनिर्मित अप्राकृतिक जल संकट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केवल खबरों में बने रहना चाहते है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button