उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे से अजय रावत पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रालोद, उ.प्र. ने की मुलाक़ात

लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे से अजय रावत पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय लोकदल, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश कार्यालय पर मुलाकात की और लोकसभा चुनावों मे मिली जीत व आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. चौधरी जयंत सिंह जी को केन्द्र सरकार मे मंत्री बनाए जाने की बधाई व शुभकामनाएं दी. बुंदेलखंड के कार्यकर्ताओं की तरफ से श्री दुबे को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

बुंदेलखंड में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की व बुंदेलखंड की समस्याओं से उनको अवगत कराया। इस अवसर पर युवा रालोद बुंदेलखंड अध्यक्ष नीरज पटेल, राकेश कुशवाहा, राजेंद्र नामदेव, जयपाल पटेल आदि साथ में उपस्थित रहे।


