उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लुलु फैशन वीक 2024 का तीसरा दिन ग्लैमर और उत्कृष्टता के जश्न से भरपूर रहा 

लखनऊ : लुलु मॉल लखनऊ में लुलु फैशन वीक 2024 का तीसरा दिन शानदार फैशन शो और मशहूर अभिनेत्री युविका चौधरी की उपस्थिति के साथ शानदार रहा। पेप जीन्स लंदन द्वारा प्रस्तुत, अमुकती और पीटर इंग्लैंड द्वारा संचालित और लौस फिलिप्पे , क्रॉयदों UK और सिन डेनिम के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम ने शैली और रचनात्मकता के अद्भुत मिश्रण से दर्शकों को मोहित किया।

लुलु फैशन वीक 2024 का तीसरा दिन भी आकर्षक क्षणों से भरा रहा। पेप जीन्स ने आत्मविश्वास और प्रामाणिकता से भरपूर कलेक्शन के साथ समां बांध दिया, जबकि पीटर इंग्लैंड ने अपनी शाश्वत शैली और शिल्प कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अमेरिकन टूरिस्टर ने विश्व स्तर पर यात्रियों की साहसिक भावना को दर्शाते हुए रनवे पर जीवंत ऊर्जा का संचार किया। सीनियर मॉडल्स शो ने सुर्खियां बटोरीं और यह साबित किया कि स्टाइल अपने सुरुचिपूर्ण और अनुभवी मॉडलों के साथ उम्र को पार कर जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button