उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नोएडा के विभिन्न गांवों में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह नागर का हुआ स्वागत, जमकर किया चुनाव प्रचार 

नोएडा : लोकसभा गौतम बुध नगर सीट पर इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नगर ने आज नोएडा विधानसभा क्षेत्र के गांव होशियारपुर, सोरखा, पृथला, सर्फाबाद, गढ़ी, बहलोलपुर, छजारसी आदि गांवों में जोरदार तरीके से प्रचार कर जनता से विजई होने का आशीर्वाद मांगा प्रचार अभियान के दौरान जगह-जगह सभा कर स्थानीय लोगों ने सपा प्रत्याशी का गर्म जोशी के साथ स्वागत कर उन्हें विजय होने का आशीर्वाद दिया।

प्रचार अभियान के दौरान गठबंधन के सहयोगी दल सीपीआई (एम) से गंगेश्वर दत्त शर्मा, कांग्रेस पार्टी से मुकेश यादव, सतेंद्र शर्मा, आम आदमी पार्टी से पंकज अवाना आदि के साथ-साथ समाजवादी पार्टी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ मोजूद रहे।


प्रचार अभियान की जानकारी देते हुए माकपा जिला प्रभारी गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की जुमलेबाजी से आम जनता त्रस्त है और स्थानीय भाजपा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा द्वारा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं / मुद्दों के प्रति उपेक्षा पूर्ण रवैया के चलते लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। और जनता इस बार बदलाव चाहती है इसलिए गौतम बुध नगर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नगर की जीत पक्की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button