IWPC’ चुनाव: नए पैनल ने निर्विरोध रूप से हासिल की जीत

नई दिल्ली : महिला पत्रकारों के प्रमुख संगठन ‘इंडियन वीमेंस प्रेस कॉर्प्स’ (IWPC), दिल्ली में निर्वाचन सत्र 2024-25 के लिए प्रेजिडेंट समेत अन्य पदाधिकारी चुन लिए गए हैं। नए पैनल ने छह अप्रैल को ‘IWPC’ की जनरल बॉडी मीटिंग के बाद निर्विरोध रूप से जीत दर्ज कर ली है। पारुल शर्मा प्रेजिडेंट, सरोज धूलिया (*सरोज धूलिया जी IFWJ के सेक्रेटरी जनरल श्री विपिन धूलिया जी की पत्नी हैँ |*) और सुमन कांसरा वाइस प्रेजिडेंट, बिन्नी जनरल सेक्रेटरी, अरुणा ट्रेजरार और जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर सुजाता राघवन चुनी गई हैं।
स्वतंत्र पत्रकार पारुल शर्मा को ‘IWPC’ का नया प्रेजिडेंट चुना गया है। पत्रकार, लेखक और स्तंभकार पारुल शर्मा ‘जनसत्ता’ में एडिटर रही हैं। उन्हें मीडिया में काम करने का 35 साल से ज्यादा का अनुभव है। सरोज धूलिया और सुमन कांसरा को वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए चुना गया है।
सरोज धूलिया ‘नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर’ में असिस्टेंट एडिटर के पद पर पिछले 24 साल से कार्यरत हैं। इससे पहले वे दिल्ली प्रेस से लेकर centre for media studies और दूसरे कई संस्थानों में काम कर चुकी हैं। पत्रकारिता के तौर पर उनका काम करने का अनुभव तकरीबन 30 साल का हो चुका है।
वाइस प्रेजिडेंट के दूसरे पद के लिए चुनी गईं सुमन कांसरा कई संस्थानों में काम कर चुकी हैं और अभी फ्रीलांस जर्नलिस्ट के तौर पर एक्टिव हैं। । इसके अलावा, जनरल सेक्रेट्री पद पर बिन्नी यादव, जॉइंट सेक्रेटरी पद पर सुजाता राघवन और ट्रेजरार पद पर अरुणा सिंह को चुना गया है। बिन्नी यादव और सुजाता राघवन जहां फ्रीलांस जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं, तो वहीं ट्रेजरार अरुणा सिंह Kisan 24X7 News.com की फाउंडर चीफ एडिटर हैं।
वहीं, नई एग्जिक्यूटिव कमेटी में, अदिति निगम, अमित सेन, आरती जैन, भाषा सिंह, गीताश्री, मालिनी श्रीवास्तव, नीलम जीना, निशा सिंह, प्रीति प्रकाश, रिम्मी कुमार, सरस्वती चक्रवर्ती, शोभना जैन, सिंधु जैन भट्टाचार्य, श्रेयशी मुखर्जी, सुजाता माथुर, सुमन परमार, सुषमा वर्मा, टीके राजलक्ष्मी, विभा जोशी और विम्मी करण सूद को शामिल किया गया है।


