संगठात्मक बैठक में भाजपा ने महर्षि कश्यप की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली भाजपा की बड़ी संगठात्मक बैठक हुई जिसमें सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, निगम पार्षद, मंडल अध्यक्ष, चुनाव संयोजक एवं प्रभारी आदि सम्मलित हुए.
बैठक को लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली के प्रभारीओम प्रकाश धनखड़, सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने सम्बोधित कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

आज महर्षि कश्यप की जयंती के अवसर पर बैठक में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सृष्टी के सृजनकर्ता को पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुष्पांजलि कार्यक्रम का संयोजन दिल्ली भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया।
बैठक में संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद डा. हर्षवर्धन एवं मनोज तिवारी, सांसद प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा, योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत, प्रवीण खंडेलवाल एवं बाँसुरी स्वराज के आलावा वरिष्ठ नेता विधायक अजय महावर एवं विजेन्द्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, सरदार आर.पी. सिंह एवं निगम दल नेता सरदार राजा इकबाल सिंह उपस्थित थे।

इस अवसर पर ओम प्रकाश धनखड़ ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि निगम पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष पार्टी संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं जिनका जनता से सीधा सम्बंध रहता है अतः आप अपने जन सम्पर्क का पूरा उपयोग चुनाव प्रचार में साक्रमकता लाने में करें।
धनखड़ ने कहा की वर्तमान जनप्रतिनिधि चुनाव की बारीकियों को भलीभांति समझते है और संगठन की उनसे आपेक्षा रहेगी की वह चुनाव प्रचार प्रसार को अंतिम मतदाता के दरवाज़े ले कर जायें।
ओम प्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं से आवहण किया कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के दिल्ली के लिए किये विकास कार्य की हर घर चर्चा लेकर जायें।

डा. अल्का गुर्जर ने कहा की दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मात्र 8 माह बाद विधानसभा चुनाव है और हमे इसी लोकसभा चुनाव प्रचार में जनता के बीच यह स्थापित कर देना है की केजरीवाल सरकार एवं विधायक भ्रष्ट है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि चुनाव में हर संगठात्मक कड़ी महत्वपूर्ण है पर मंडल अध्यक्षों की किसी भी चुनाव में निर्णायक भूमिका रहती है क्योंकि वह चुनाव को बूथ स्तर पर संचालित करते हैं अतः सभी मंडल अध्यक्ष अगले कुछ दिन में पन्ना प्रमुखों एवं बूथ प्रमुखों को 25 मई के महासंग्राम के लिए संचालित कर दें ताकि हम हर बूथ पर विजयी हों।
—


