उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ की ऐतिहासिक महत्व की इमारतों की योगेश प्रवीन लिखित अधिकृत जानकारी निःशुल्क संग्रहित करने का अनूठा अवसर

एडवोकेट के. सरन

नौजवान पीढी के लिए कुछ ऐसा छोड़ जाने की तमन्ना योगेश जी के मन में थी जो उन नौजवानों को राह दिखा सके उनको अपनी संस्कृति और संस्कार से परिचित करा सके,अपने शहर की पहचान बता सके।
विदेशों में बसे भारतीय भी जब लखनऊ के बारे में तहकीकात करते हैं तो योगेश जी का नाम और चेहरा पहले सामने आ जाता है।
ऋतु बदलती है, मौसम बदलते हैं, दिन रात बदलते हैं पर लखनऊ पर लिखा योगेश जी का हर वाक्य ठीक वैसे ही लखनऊ के शानदार अतीत का गवाह है.जैसे नवाबों के जमाने में लखनऊ की नवाबी शान शौकत और गंगा-जमु नी तहज़ीब की गवाही देती ,उस जमाने में बनी ऐतिहासिक इमारतें।
लखनऊ और देश विदेश के लोग सिर्फ कुछ इमारत जैसे छोटा बड़ा इमामबाड़ा,भूल भुलैया और कुछ अन्य के बारे में ही जानते हैं
मैं इस पटल के माध्यम से उन तमाम इमारतों से आपका
परिचय कराऊंगा जो अपने जमाने में हुस्न-ए – लखनऊ रही हैं।
यूं तो अवध प्रांत 1590 में अकबर बादशाह ने हिन्दुस्तान को जब 12 सूबों में बांटा तभी से अस्तित्व में आया ।1724 के आस-पास सआदत खां बुरहानुल मुल्क को तत्कालीन मुगल शासक द्वारा अवध का पहला सूबेदार नियुक्त किया गया।उसने सरजू नदी के किनारे अवध की राजधानी बसाई जो फैजाबाद के नाम से जानी गई। सआदत खां बुरहानुल्मुल्क के जमाने से उसके उत्तराधिकारियों सफदरजंग और शुजाउद्दौला के शासनकाल तक अवध की राजधानी फैजाबाद में ही रही। 1775 में शुजाउद्दौला के बाद उसके बेटे आशफुद्दौला ने लखनऊ को अवध की राजधानी घोषित किया और लखनऊ आकर यहीं बस गए।
तभी से लखनऊ का विकास शुरू हुआ और आशफुद्दौला ने मूल रूप से फ्रांस के रहने वाले और बाद में अंग्रेजी सेना में शामिल होकर जनरल बन जाने वाले, कुशल वास्तुविद मार्टिन की देखरेख और उसकी राय से बहुत सी इमारतें बनवाईं जो एक से बढकर एक सुन्दर और ऐतिहासिक थीं। यूरोप,फ्रांस इटली की भव्य इमारतों से टक्कर लेती इन इमारतों को बनवाने का जो सिलसिला आलफुद्दौला ने 1775 से शुरू किया वह 1856 में नवाब वाजिद अली शाह के गिरफ्तार होने तक चलता रहा।
मैं आपको इस काॅलम में 1775से 1856 के बीच बनीं
और आज भी मौजूद उन ऐतिहासिक इमारतों के बारे में,
योगेश जी द्वारा शोध करके लिखे गए इतिहास के आधार पर ,एक-एक करके बताऊंगा । आप और आपकी भावी
पीढी के लिए इसके अन्तर्गत दी गई जानकारियां लखनऊ की मशहूर इमारतों के बारे में एक संग्रहणीय सामग्री होगी जो पुस्तक का आकार ले सकती है।
शीघ्र ही इस पटल पर लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतों की जानकारी एक-एक कर दी जायेगी।
आप चाहें तो इन्हे संग्रहित कर सकते हैं और शेयर करके दूसरो तक पहुंचा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button