मुनाल महोत्सव में स्व. राम मानस की स्मृति में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा

लखनऊ : 10 दिवसीय महोत्सव के द्वितीय दिवस लोक संस्कृति की धरोहर मुनाल द्वारा भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्मृति उपवन नदी के किनारे मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर उद्घाटन किया.

लोक कला उत्सव की सांस्कृतिक संध्या दिलीप सिंह बाफिला जी की स्मृति में विभिन्न क्षेत्र के विद्वानों को जिसमें चिकित्सा क्षेत्र के डॉक्टर भीम सिंह नेगी गायन नीलम जोशी समाज सेवा के एन पांडे, राजेंद्र सिंह रावत रमेश उपाध्याय को अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह देकर हिमालय इंस्टिट्यूट की चेयरपर्सन डॉक्टर संमता बाफिला तथा मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने सम्मानित किया.

कार्यक्रम का शुभारंभ मुनाल के कलाकारों ने यश भारती सम्मानित ऋचा जोशी के निर्देशन में अवधी ब्रज बुंदेली लोकगीतों की मनोहरीक प्रस्तुति के साथ विभा नौटियाल के निर्देशन में गणपति वंदना राम स्तुति मानसी बिष्ट डॉ. स्वाति मिश्रा ईला बाजपेई केसरी बिष्ट बिना रावत आदि ने सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत किया. तनु सनवाल मोहिनी धपोला ने उत्तराखंड के लोक नृत्य पहाड़ों का पानी पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया मंच संचालन नम्रता अनिल ने किया.

बालकिशन शर्मा ने जब-जब राम आएंगे डॉ. आशुतोष नौटियाल ने कभी राम बनके कभी श्याम बनके गीत गाकर दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया. इसके साथ-साथ भारत के विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया गया जिसमें राजस्थान पंजाब गुजरात महाराष्ट्र के सभी दलों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी इस अवसर पर राजेंद्र नेगी समाजसेवी आशा सिंह प्रेम सिंह बिष्ट दरमियां सिंह नेगी पुनीता भटनागर ममता जिंदल आदि गणमन व्यक्ति उपस्थित थे.
मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने बताया कि 9 सितंबर को स्वर्गीय राम मानस की स्मृति में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न क्षेत्र के विद्वानों को सम्मानित भी किया जाएगा. महोत्सव में उभरती प्रतिभाओं को प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों को मंच देकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा लिए मेले में खानपान के साथ विभिन्न स्थानों के स्टॉल व झूले भी लगाए गए हैं.



