उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऑनलाइन दी गयी प्रो. कमला श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि

लखनऊ ।  प्रो. कमला श्रीवास्तव जी की स्मृति में 8 फरवरी को ऑनलाइन श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया,जिसमें स्व.प्रो. कमला श्रीवास्तव के शिष्यों मित्रों परिवार जनों की सहभागिता रही।

प्रसिद्ध लोक गीतों के गुरुगोरखपुर से डॉ. शरद मणि त्रिपाठी के संयोजन में लोगों ने अवध की विशाल व्यक्तित्व की धनी प्रो कमला श्रीवास्तव जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। हैदराबाद से ‌आनलाईन स्मृति सभा का संचालन करते हुए आशा श्रीवास्तव ने अपने अनुभव को सभी से साझा किया। गुरु मां की प्रिय वरिष्ठ शिष्या इंद्रा श्रीवास्तव मुम्बई ,रीता श्रीवास्तव कनाडा ने बताया की कैसे जरूरत के समय दीदी रचनाओं को हमें उपलब्ध करा देती थी ।

डॉ. विनीता सिंह
कमला दीदी की बहन -विनीत‌ सिन्हा बंगलोर , से कहती हैं की मैं चौदह वर्ष छोटी हूं दीदी से लेकिन मुझे मां की तरह प्यार दिया ‌। उन्हीं के सिखाए गीत हम गाते हैं ‌। सरिता श्रीवास्तव जोधपुर ने अवधी गीतों से प्रेम दीदी के सानिध्य में आकर बढ़ा।
ज्योति किरन रतन ने लखनऊ महोत्सव में गायक ना आने पर खुद गाकर कार्यक्रम कराया वह अविस्मरणीय है। डा सरोजनी सक्सेना ,अलका चतुर्वेदी,निधि निगम,मीतू मिश्रा,रीना टण्डन,सुनीता श्रीवास्तव,इंदु सारस्वत
प्रीति लाल,नवसंगीता
परमानंद पाण्डे-अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी शोध संस्थान अध्यक्ष। ‌सहित तमाम कलाकारो ने गुरु मां के सिखाए गीतों को गाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button