उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कमला दीदी को पद्मश्री डा.योगेश प्रवीन परिवार (ग्रुप) के सभी सदस्यों को ओर से अश्रूपूरित श्रृद्धांजलि

लखनऊ : पद्मश्री डा. योगेश प्रवीन परिवार की वरिष्ठ संस्थापक सदस्य व लखनऊ की संगीत साम्राज्ञी गुरू-मां प्रोफेसर कमला श्रीवास्तव का विगत 4 फरवरी की रात्रि उनके जानकीपुरम स्थित आवास पर निधन हो गया। वे 92 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी थीं।
ग्रुप के संस्थापक एडवोकेट के.सरन ने बताया कि वे भातखंडे संगीत विद्यालय में गायन की प्रोफेसर रहीं1980 के दशक में भातखंड़े में उनकी तूती बोलती थी।अच्छे से अच्छे परिधान और सुन्दरता के साथ जब वे अपनी फियट कार खुद चलाकर भातखंडे आती थीं तो छात्र -छात्राओं के चेहरे खिल जाता करते थे।


प्रत्येक कक्षा के छात्र उनके कक्षा आने का इन्तजार करते थे। पद्मश्री मालिनी अवस्थी आज भारत की मशहूर कलाकार हैं किसी जमाने में वह प्रोफेसर कमला दीदी की सर्वप्रिय छात्रा थीं।
भारत के कोने -कोने में फैले और देश, शहर मे बसे संगीत कलाकारों में ऐसा कोई नहीं होगा जो उनको न जानता या मानता हो।
लखनऊ की शान लेखक गीतकार योगेश प्रवीन जी से उनका बहुत लगाव था ।योगेश जी के तमाम गीतों,गजल और भजनों को कमला दीदी ने अपना स्वर और संगीत दोनो दिया था। उन्हे योगेश जी से अपार स्नेह था और वह उनको सगे छोटे भाई की तरह मानते थीं। योगेश जी उन्हे कमला जिज्जी कहते थे। जब वह अयोध्या हाऊस (लालबाग) मे रहती थीं,उनके घर पर आयोजित संगीत कार्यक्रम में योगेश जी मुझे साथ ले गए थे और उनसे मिलवाया था तभी से कमला दीदी का अपार स्नेह मुझे मिलता रहा । योगेश जी के निधन पर वह फूट-फूट कर रोई थीं जैसे उनका अपना सगा भाई चला गया हो।

योगेश जी के न रहने के बाद योगेश प्रवीन परिवार प्रति वर्ष योगेश जी के जन्मदिन 28 अक्टूबर को उनकी जयन्ती भव्य रूप से आयोजित करता आ रहा है। 84वीं जयन्ती पर शिरोज में बड़े उत्साह से उन्होने ग्रुप द्वारा सम्मानित सदस्यों को अपने हाथ से पुरस्कार दिया और सबके गाल और सिर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद दिया था।
अभी चार माह पहले उर्दू एकेडेमी में योगेश जी की 85वीं जयन्ती मेरे द्वारा भव्य स्तर पर आयोजित की गई थी जिसमे डा. दिनेश शर्मा, विराज सागर दास आदि मुख्य अतिथि थे और कमला दीदी विशिष्ट अतिथि थीं । अधिक बीमार होते हुए भी वह व्हीलचेयर पर उस कार्यक्रम में बहुत उत्साहित होकर आईं और स्टेज पर बैठकर, सदस्यों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें गले लगाकर प्यार किया और महिला कलाकार जो सभी उन्हे गुरू-मां कह रही थीं को एक-एक करके गले लगाकर गाल और सिर पर हाथ फेर कर आशीर्वाद दिया और उनके साथ फोटो खिंचवाईं। शायद उन्हे अंदाजा था कि ये उनकी सबसे अन्तिम मुलाकात थी। चाहे वह भारतीय दूर दर्शन की सुविख्यात समाचार वाचिका निर्मला कुमारी , जो विशिष्ट अतिथि के रूप में जयन्ती कार्यक्रम में भाग लेने नोएडा से लखनऊ आई थीं रही हों या आकाशवाणी लखनऊ केन्द्र की सहायक निदेशिका एवं आकश वाणी कार्यक्रम प्रभारी मीनू खरे जी रहीं हों या ,सुविख्यात रेडियो गायिका शक्ति श्रीवास्तव हों या कवयित्री निवेदिता निधि हों या कोई अन्य सदस्य उन्होने सबको गले लगाया।
मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य मंत्री अब राज्य सभा सांसद ,प्रोफेसर डा. दिनेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन मे कमला दीदी को मौसी कहकर संबोधित किया था और उन्हे भारत के संगीत -आकाश का सितारा बताते हुए कहा था उनका कमला दीदी से ये रिश्ता बहुत पुराना है।
कमला दीदी का देश की महान हस्तियों चाहे वो धार्मिक हों अथवा राजनीतिक से सामाजिक नाता था।
पिछले नवम्बर दिवाली में वे बीमार थीं मैं उनके जानकीपुरम स्थित फ्लैट पर पैर छूने गया तब वह काफी बीमार थीं और बिस्तर पर लेटी थीं। मुझे देखकर वह बहुत खुश हुईं और पलंग पर लगी मच्छरदानी,नौकर को बुलाकर हटवाई और उठाकर बैठाने को कहा। मै भी उनके पास पलंग पर बैठ गया ।मैं मिठाई ले गया था उन्हे खिलाई और उन्होने मुझे जी भरकर आशीर्वाद दिया।
वह व्यक्तिगत रूप से भी मुझे बहुत मानती थीं , कहा करती थीं तुम अकेले दम पर, योगेश के लिए जितना कर रहे हो,सगा भाई भी नहीं करता न किया न करेगा।
मुझे अच्छी खासी पेशन मिलती है कुछ मैं भी सहयोग करना चाहती हूं। योगेश जी की विगत जयन्ती के अक्टूबर में आयोजन के पूर्व उन्होनें यह ख्वाहिश फोन पर व्यक्त की थी पर मैंने बड़ी नम्रतापूर्वक पूर्वक मना करते हुए उनसे कहा था कि बजाय हम बच्चों से लेने के आप मां होकर खुद खर्च करने को कह रही हैं।तब वह मानीं। ऐसी महान कमला दीदी के जाने से न केवल पद्म श्री डा०योगेश प्रवीन परिवार ब्लकि पूरा लखनऊ फिर एक बार खाली हो गया है।
कमला दीदी को पद्मश्री डा.योगेश प्रवीन परिवार के सभी सदस्यों को ओर से अश्रूपूरित श्रृद्धांजलि एवं शत शत नमन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button