बर्धमान, पश्चिम बंगाल से कटरा रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन का आगमन

लखनऊ । 06 फरवरी 2024 को बर्धमान, पश्चिम बंगाल से चलकर गाड़ी संख्या 00305 विशेष आस्था ट्रेन आज पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के कटरा स्टेशन पर अपराहन 15:30 बजे पहुंची। आस्था ट्रेन के आगमन पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार , अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) राजीव कुमार एवं अन्य अधिकारी स्टेशन पर उपस्थित थे।

इस विशेष आस्था एक्सप्रेस ट्रेन में बर्धमान, पश्चिम बंगाल से 491 श्रद्धालु यात्री आए। राम मंदिर में श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। यात्रियों को मंदिर परिसर में पहुंचाने के लिए स्टेशन के बाहर जिला प्रशासन द्वारा इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से सभी 491 श्रद्धालुओं को दर्शन कराने हेतु पहुंचाया गया। यह सभी श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन करने के पश्चात दिनांक 08 फरवरी 2024 को रात्रि 22:00 बजे कटरा रेलवे स्टेशन से बर्धमान, पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे।

कटरा रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, आकस्मिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे चिकित्सकों की टीम के साथ आधुनिक एम्बुलेंस उपलब्ध है। स्टेशन पर खान-पान के नए स्टालों के संचालन शुरू हो गया है। नए शौचलायों के निर्माण के साथ पेयजल की व्यवस्था व्यापक रूप से की गई है। कटरा स्टेशन को आधुनिक सूचना प्रणाली से लैस कर दिया गया। स्टेशन पर बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है.

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/प्रथम, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/फ्रेट, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/सामान्य, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, सहायक सुरक्षा आयुक्त तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी कटरा स्टेशन पर कैंप किए हुए है।



