उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बिहार के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा का प्रदेश कार्यालय में किया गया अभिनंदन

दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने किया अभिनन्दन

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा द्वारा आज प्रदेश कार्यालय में बिहार के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा का अभिवादन समारोह का आयोजन किया गया।

केन्द्रिय मंत्री गिरिराज सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, केन्द्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, सांसद मनोज तिवारी, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख, वरिष्ठ नेता  पवन शर्मा,  विजेन्द्र गुप्ता, विजय गोयल, प्रदेश महामंत्री  हर्ष मल्होत्रा एवं कमलजीत सहरावत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और है की बिहार अब विकास की राह से पुनः जुड़ गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दोनों उप मुख्य मंत्रियों एवं गिरिराज सिंह का अभिनंदन करते हुए कहा कि पहले दिल्ली के अंदर सांसद मनोज तिवारी के रुप में पूर्वांचल की सिर्फ एक ही आवाज गुंजा करती थी और अब तीन-तीन आवाज भी गूंजेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार एक ऐसे मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है जो सिर्फ भ्रष्टाचार में डुबा हुआ है और उसे दिल्ली की सत्ता से उखाड़ने के लिए और उसके झूठ का पर्दाफाश करने के लिए संकल्पित हैं।

सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि भाजपा में शामिल होते ही उनके सारे गुनाह माफ हो जाएंगे इसका साफ अर्थ है कि केजरीवाल अपने ही बयान में इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने गुनाह किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शराब के दलालों को पार्टी में नहीं लेती और 2025 में दिल्ली की सत्ता से अरविंद केजरीवाल को जरुर दिल्ली की जनता उखाड़ फेकेगी इसका हमें पूरा विश्वास है।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि बिहार में जो जनादेश था उसी के अनुसार सरकार एक बार फिर से बनी है और उस सरकार के दो गणमान्य आज हम सभी के बीच उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बड़ी आबादी में पूर्वांचल से लोग आ कर काम कर रहे हैं और हम सभी पूर्वांचलवासी आज भी अपने आप पर गर्व करते हैं क्योंकि हम उस जगह से आते हैं जहां से कई इतिहास जुड़ा हुआ है।

तिवारी ने कविवर रघुवीर बटोरी जी की पंक्तियां गाकर सभी को बिहार की संस्कृतिक से अवगत कराया।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के बगैर पूर्वांचल की कल्पना नहीं की जा सकती है और उसी बिहार के नवनिर्वाचित दो उपमुख्यमंत्री हैं जिन्होंने बिहार की जनता के विश्वास पर ना सिर्फ उतरे हैं बल्कि कुछ लोग बिहार में लोकतंत्र के निर्णय के खिलाफ जबरन सरकार बनाने की कोशिश की जो अब खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि 1990 और 2005 के बीच भाजपा ने बिहार में संघर्ष किया और बिहारवासियों को जंगलराज से निकालने के लिए जो मेहनत की उसी का परिणाम है कि आज फिर बिहार में डबल इंजन की सरकार है।

प्रदेश कार्यालय में आए सभी पूर्वांचलवासियों का आभार व्यक्त करते हुए उप मुख्य मंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि दिल्ली के अंदर एक ऐसा मुख्यमंत्री है जो लालू प्रसाद से भी आगे निकल गया हैं। लालू यादव ने तो चारा घोटाला किया और जब रेल मंत्री बने तो नौकरी के बदले जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री तो शराब माफिया निकले जो दिल्ली को शराब नगरी बनाने में लगे थे।

चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार जो वायदा करती है उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। वर्षों तक भगवान श्री राम को लेकर संघर्ष किया गया लेकिन यह मोदी सरकार है जिन्होंने ना सिर्फ भगवान राम को मंदिर में स्थापित किया और जो लोग 2019 चुनाव में तारीख पूछ रहे थे उन्हें तारीख भी बताया और अब तो पूरे देश से राम परिवार अयोध्या राम लला के दर्शन के लिए जा रहे हैं। भाजपा ने एक राष्ट्र, एक विधान और एक निशान का जो नारा दिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसे सत्यापित करके दिखाया।

बिहार के उप मुख्य मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार वही है जहां से पूर्वांचल का उदय होता है और आज बिहार में एनडीए की सरकार बनते ही एक नए सूरज का उदय हुआ है जो विकास के रथ पर सवार है। उन्होंने कहा कि बिहार की प्रतिभा, हुनर और कौशल को बचाने के लिए बिहार सरकार तत्पर है। इंडस्ट्री और रोजगार देने में जो बिहार सबसे आगे रहता था उसे लालू प्रसाद यादव की सरकार ने बर्बाद कर दिया लेकिन यह 21वीं सदी है और मोदी सरकार की नीति से देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

सिन्हा ने कहा कि वर्तमान की राजनीति भविष्य की राजनीति को बदलेगा और सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि देश की राजधानी में भी किसी भ्रष्टाचारी की जगह नहीं है और यहां भी भाजपा की सरकार बनेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button