राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री दुबे ने बताया मुलाकात के दौरान शंकराचार्य जी से देश, समाज के तात्कालिक मुद्दों पर बात हुई। शंकराचार्य जी ने कहा कि भारतीय समाज के सामने असंख्य चुनौतियां खड़ी है। सनातन संस्कृति के वाहक होने के बावजूद समाज में नारी सम्मान, बराबरी का अभाव और हमारी संस्कृति की प्रतीक नदियों की पवित्रता से छेड़छाड़ जैसी समस्या लगातार बनी हुई हैं।

सांस्कृतिक पुनर्जागरण का कार्य इन चुनौतियों से पार पाए बिना पूरा नहीं हो सकता। विकास में सांस्कृतिक विरासत का अतीत के गौरव और पवित्रता के साथ समन्वय जरूरी है। देश का कल्याण इसी में निहित है।
श्री दुबे ने कहा पूज्य शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है जो मेरे व्यक्तिगत जीवन, पार्टी व समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा।



