उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पनाश सीजन -13 का हुआ सफल आयोजन

लखनऊ :  विगत 12 वर्षों की भांति इस वर्ष भी राउंड टेबल इंडिया के लखनऊ चैप्टर लखनऊ राउंड टेबल – 136 व लखनऊ लेडीज सर्किल – 84 के वार्षिक फैशन, लाइफस्टाइल व होम डेकोर एक्सहिबिशन व फूड फेस्टिवल का सफल आयोजन  28 अक्टूबर 23 को किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा नेत्री व समाज सेविका  अपर्णा बिष्ट यादव जी के कर कमलों से हुआ । इस अवसर पर  अपर्णा ने आजोयन की सराहना की साथ ही इस आयोजन के उद्देश्य की प्रशंशा भी की ।  अपर्णा ने राउंड टेबल इंडिया के ” फ्रीडम थ्रू एजुकेशन ” कार्यक्रम को एक सार्थक पहल बताया ।  अपर्णा ने कहा की समाज के सभी वर्ग अगर इस प्रकार देश के विकास के लिए आगे आये तो देश का स्वरुप और तेज़ी से बदल सकता है।

इस प्रदर्शनी से आने वाली आय को संस्था द्वारा एसआर एम् एस व आर टी आई के संयुक्त प्रयास से चल रहे स्कूल के तकरीबन 400+ बच्चों को शिक्षा , पुस्तकें व अन्य अवस्यक्ताओं को पूरा करने में खर्च करती है ।

राउंड टेबल इंडिया के अंतर्गत इस मुहीम में देश भर में तकरीबन 2588 विद्यालयों में 6189 स्मार्ट क्लास तैयार कराकर लाख बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है

प्रदर्शिनी में तकरीबन 7000 लोगों ने शिरकत की । देश के विभिन्न भागो से आये हुए डिज़ाइनरो को लखनऊ वासियों ने हाथों हाथ लिया। प्रदर्शिनी में देश भर के तकरीबन 65 डिज़ाइनरो ने अपने स्टाल लगाए इन परिधानों में आने वाले त्योहारों की झलकियां भी दिखी। प्रदर्शिनी में हर उम्र के महिला पुरुष सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में आयोजित फूड फेस्टिवल का भी लखनऊ की जनता ने जमकर लुफ्त उठाया। साथ ही बच्चों ने किड्स जोन में जमकर मस्ती की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button