उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर की बैठक

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष  नीरज तिवारी की अध्यक्षता में आज प्रदेश कार्यालय में दिल्ली भर से आए छठ समितियों के अध्यक्षों और एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर छठ पूजा की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष  दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व सांसद  लाल बिहारी तिवारी, सह प्रभारी किशन शर्मा, कार्यालय मंत्री  ब्रजेश राय, सोशल मीडिया प्रमुख रोहित उपाध्याय के आलावा  जगदम्बा सिंह, संजय तिवारी  अभय सिंह  संजीव झा सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी, पार्षद एवं श्री छठ समिति अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

नीरज तिवारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कई सालों से दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पूर्वांचलियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। छठ पूजा को लेकर हमेशा ही अरविंद केजरीवाल ने एक सोची समझी साजिश के तहत इसे रोकने या इसपर पाबंदी लगाने की कोशिश की है जिसे अब भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।

पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के अंदर पूर्वांचल का बहुत बड़ा योगदान है लेकिन दिल्ली सरकार ने दिवाली और खासकर छठ पूजा को लेकर पाबंदी लगाती रही है। छठ पूजा हमारी संस्कृति है और जिसने भी अपनी संस्कृति के साथ समझौता किया उसका अस्तित्व समाप्त हो गया लेकिन पूर्वांचल वासियों के लिए उसकी संस्कृति सबसे पहले आती है इसलिए इस बार का छठ पूजा पूरी आस्था के साथ और धूमधाम के साथ मनाएंगे। उन्होंने कहा कि छठ पूजा की फंडिंग और तैयारियों को लेकर केजरीवाल सरकार द्वारा जो भ्रष्टाचार किया जा रहा है, उसको लेकर जन जन तक जायेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button