उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुरलीधर-राधारानी ने भक्तों के संग फूलों की होली खेल मचाया धमाल

शिव सनी आर्ट ग्रुप ने भक्तिमय झांकियों की दी प्रस्तुति

लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में छ्ठ उत्सव पर डिजिटल मूविंग झांकी में राधा कृष्ण ने फूलों की होली खेली और सांस्कृतिक संध्या में शिव सनी आर्ट ग्रुप ने भक्तिमय नृत्य नाटिकाओं का किया मंचन। कार्यक्रम संयोजक अनुपम मित्तल में बताया कि नृत्य स्पर्धा में रिया यादव को प्रथम, मुस्कान गोस्वामी को द्वितीय तथा कंवलजोत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजयी बच्चों के संग सभी प्रतिभागी बच्चों को समिति ने पुरस्कृत किया। आज बृज में होली रे रसिया, होली खेले रघुवीरा अवध में… की धुनों पर राधा कृष्ण ने भक्तों के संग फूलों की होली खेल वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस प्रस्तुति के उपरांत शिव सनी आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या का शुभांरभ विघ्नहर्ता गणेश के चरणों में गणेश वंदना से किया। इसके पश्चात बाहुबली हनुमान, यमुना मंथन, शिव संग शिवगणों का अघोरी, गणेश शंकर पार्वती, राधा कृष्ण गोपियों के संग मयूर नृत्य और कान्हा की विविध लीलाऒं को मनमोहक झांकियों के रुप में प्रस्तुत कर भक्तों को आनंदित कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में लाइटिंग के लिए अग्रवाल लाइट के घनश्याम अग्रवाल एवं सतीश, झांकी निर्माण के लिए पवन को क्षेत्रीय पार्षद एवम उपनगर प्रमुख गिरीश गुप्ता, पूर्व पार्षद शशि गुप्ता, अनुपम जी, श्रवण अग्रवाल तथा अनुपम प्रकाश ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।


वहीं अन्य झांकियों में संत तुलसी दास, पूतना उद्धार, झूला झूलते राधा कृष्ण, राम मंदिर का मॉडल, सीना चीरते हनुमानजी, 20 फुट का शिवलिंग, बंदर नचाता मदारी, सांप का नृत्य दिखाता सपेरा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। सभी झाकियों में बिजली से चलने वाली प्रतिमाओं और लाइट एंड साउंड के इफेक्ट के माध्यम से जीवंत दिखाया गया। सेल्फी दीवानों के लिए चंद्रयान 3 के साथ सेल्फी फोटो लेकर लोग आनंद उठा रहे थे। इस बार झांकी स्थल पर सड़क दोनों ओर 15 फुट ऊंचा हाथी दांत का भव्य द्वार दूधिया रोशनी से जगमग आ रहा थाI नाका से लेकर न्यू गणेशगंज तक लगने वाले इस मेले में सड़क के दोनों तरफ विशालकाय प्रवेश द्वारों पर कोलकाता की एलईडी लाईटिंग पैनलों से सुशोभित किया गया था इन लाइटिंग पैनलों पर कान्हा की विविध लीलाओं के उकेरे गए स्वचालित चित्र रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे थेI

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button