उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चारबाग लखनऊ स्टेशन के एकीकृत पुनर्विकास का कार्य प्रगति पर

लखनऊ : रेल मंत्रालय द्वारा स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दीर्घकालिक दृष्टिकोण से लगातार स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। यह स्टेशन की आवश्यकताओं के अनुसार दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार करने और मास्टर प्लान के तत्वों के कार्यान्वयन पर आधारित है। इस विकास योजना के अन्तर्गत स्टेशनों को आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ विकसित किए जाने की परिकल्पना है। रेल यात्रियों को सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु हितधारकों की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के लखनऊ रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के अन्तर्गत अपग्रेड किया जायेगा, जिसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है एवं स्टेशन के एकीकृत पुनर्विकास का कार्य प्रगति पर है l

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चारबाग लखनऊ स्टेशन के एकीकृत पुनर्विकास का कार्य इस समय पूर्ण गति से चल रहा है एवं इस क्रम में द्वितीय प्रवेश द्वार के नए स्टेशन भवन की नींव की खुदाई की बाद आरसीसी का कार्य शुरू किया गया है।
नए भवन के कार्य में आ रही विभिन्न बाधाओं को हटाकर, सम्पूर्ण कार्यक्षेत्र को मजबूत व्यू कटर बैरिकेड लगा कर सुरक्षित किया गया है जिससे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो एवं पर्यावरण संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित हो सके।


द्वितीय प्रवेश द्वार पर प्रस्तावित नवीन, सात मंजिला स्टेशन भवन में भूमि तल का क्षेत्रफल 8,299 वर्गमी, प्रथम तल का 9,267 वर्गमी, द्वितीय तल का 8,158 वर्गमी होगा। उसके ऊपर के तलों का क्षेत्रफल क्रमशः 5,924, 5,909, 4,815, 2,176 एवं 175 (ममटी) होगा।
भवन निर्माण में नींव की मिट्टी की लगभग 30,000 घनमी खुदाई होगी। 10,500 घनमी की आरसीसी कंक्रीट, 12, 000 कुंतल सरिया एवं 40,000 कुंतल सीमेंट से नए भवन की नींव का निर्माण कार्य पूर्ण होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button