उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तम साहित्य सृजन के लिए रेलकर्मी राकेश कुमार रोशन सम्मानित

रेलवे बोर्ड द्वारा "मैथिलीशरण गुप्त" पुरस्कार प्रदान किया गया

लखनऊ : राजभाषा की उत्कृष्ट सेवाओं तथा उच्च कोटि के साहित्य सृजन हेतु भारतीय रेल द्वारा अपने ऐसे विलक्षण एवं गुणवान रेलकर्मियों को प्रेरित करने हेतु अनेक प्रकार के पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान करने का प्रावधान किया गया है एवं मंडल,मुख्यालय एवं रेलवे बोर्ड स्तर पर अनेक रेलकर्मियों को समय समय पर इस व्यवस्था के तहत सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले वाराणसी जं.(कैंट) स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारी,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, राकेश कुमार रोशन को उनके द्वारा लिखित पुस्तक “कोलाहल में बुद्ध” हेतु रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली स्तर पर प्रदान किए जाने वाले ‘मैथिलीशरण गुप्त’पुरस्कार योजना के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार के तहत विजेता को प्रशस्ति पत्र एवं नकद धनराशि प्रदान किया जाता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button