उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित लोगों के सम्मान का अवसर है प्रेरणा दिवस: संदीप बंसल

प्रेरणा दिवस 2023 पर प्रदेश के 900 से अधिक व्यापारी प्रतिनिधि हुए सम्मानित

प्रेरणा दिवस 2023* *प्रदेश के 900 से अधिक व्यापारी प्रतिनिधि हुए सम्मानित

समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित लोगों के सम्मान का अवसर है प्रेरणा दिवस: संदीप बंसल
लखनऊ : 1979 को सर्वे छापे आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली से शहीद हुए व्यापारी हरीश चंद्र अग्रवाल की 44 वीं पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में प्रेरणा दिवस आयोजित किया गया राजधानी लखनऊ में अमीनाबाद घंटाघर पार्क में उनकी प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष संदीप बंसल ने समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से काम करने वाले सहयोगीयों को सम्मानित करने का उचित अवसर बताया.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 900 से अधिक व्यापारी प्रतिनिधियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया राजधानी लखनऊ में 35 फिरोजाबाद में 101 रायबरेली में 130 कानपुर में 100 गोरखपुर में 138 गोंडा में 25 लखीमपुर में 25 मथुरा, शाहजहांपुर, कुशीनगर महाराजगंज, हाथरस, बरेली, सहारनपुर सहित तमाम जनपदों में प्रेरणा दिवस के अवसर पर हरीश चंद्र अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि करके आयोजित किया गया संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी एकजुटता ने हरीश चंद्र अग्रवाल का बलिदान हमेशा याद किया जाएगा.

सर्वे छापे के खिलाफ हुए आंदोलन में हरीश चंद्र अग्रवाल के बलिदान ने व्यापारी समाज को एकजुट करके अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ना सिखाया है अब आवश्यकता भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की है जिसको अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तमाम संगठनों से अपील करता हुआ आवाहन करता है कि किसी भी व्यापारी को अपने सही काम के लिए रिश्वत देने की आवश्यकता नहीं है संगठन शक्ति के बल पर हमें आगे बढ़ना चाहिए इससे समाज में व्यापारी समाज की साख भी बढ़ेगी और सम्मान भी बढ़ेगा।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं नगर वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छबलानी ने बताया कि लखनऊ अमीनाबाद घंटाघर पार्क में साय:काल 4:00 बजे प्रारंभ हुए कार्यक्रम में प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात 35 व्यापारी प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।*
*जिसमें व्यापारी समाज के 8 पार्षद और मोहनलालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश कुमार रावत, वरिष्ठ व्यापारी राम निवास गुप्ता व प्रमुख रुप से डॉ रामकुमार गुप्ता, शामिल रहे और उपस्थित पार्षदों में सरोजनी नगर वार्ड से श्रीमती गीता गुप्ता संजय गुप्ता, मोतीलाल नेहरू वार्ड से चरणजीत गांधी राजू गांधी, शीतला देवी वार्ड से अनूप कमल सक्सेना, राजाजीपुरम से गौरी सांवरिया, लेबर कॉलोनी वार्ड अजय दीक्षित सहित लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों के अध्यक्ष और महामंत्री शामिल रहे प्रमुख रूप से राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, युवा महामंत्री आकश गोतम,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गौतम, पतंजलि यादव, ललित सक्सेना युवा नगर अध्यक्ष, शुभम मौर्य महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष अनिता जैस्वाल, महामंत्री एकता अग्रवाल, मृदुला भार्गव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सम्मानित होने वाले व्यापारी प्रतिनिधियों में विपिन अग्रवाल, शुभम मौर्य, असीम चंद्रा, बीनू मिश्रा, सुमित साहू, विक्रांत यादव,पदम जैन, उमा शंकर पांडे, सत्येंद्र सिंह, संजय रस्तोगी, लाभम शर्मा, संजय निधि अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, मोहित जौहरी, अमरजीत कुरील, अवधेश सोनकर, बलवंत अग्रवाल, शब्बीर अहमद, सनद गुप्ता, रविंद्र सोनकर, पिंटू वर्मा,हिना सिराज खान, साबिर हुसैन उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button