उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी जं (कैंट) ने आपरेशन नारकोस के तहत की कार्यवाही

लखनऊ : रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी के कर्मचारी प्लेटफार्म नं0 01 के पूर्वी छोर पर सम्मिलित चेकिंग के दौरान सूत्रों द्वारा सूचना मिली कि न्यू प्रतीक्षालय के हाल मे एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा है जिसके पास नशीला पदार्थ होने की संभावना है। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए न्यू प्रतीक्षालय हाल मे पहुँचे, रेलवे सुरक्षा बल को अपनी तरफ आते देख वह व्यक्ति भागने का प्रयास लेकिन सफल नही हो सका |पूछताछ करने पर उसने अपना नाम करन सिंह पुत्र बंटेश सिंह उम्र 18वर्ष निवासी बसहरा थाना बरसठी जिला जौनपुर बताया जिसके पास से 120 ग्राम नशीला पाउडर अल्प्राजोलाम बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मु.अ.स.-104/23 धारा भादवि व 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। कुल बरामदगी कीमत 3600/रु. है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button