रेल कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय अयोध्या भ्रमण शिविर का आयोजन’

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में ‘कर्मचारी कल्याण निधि’ के अंतर्गत धार्मिक नगरी अयोध्याधाम में दर्शन हेतु एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन किया गया।
इस भ्रमण शिविर में गोरखपुर परिक्षेत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत 36 रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने मण्डल के रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया तथा अयोध्याधाम के प्रमुख धार्मिक स्थलों राम मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मन्दिर के दर्शन किए। उन्होंने भ्रमण के दौरान वहॉ समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।
इस शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को आध्यात्मिक शांति प्रदान करने के साथ-साथ उनके बीच आपसी सौहार्द एवं कार्य के प्रति सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना था। इससे कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ-साथ कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार होगा।



