उपाध्यक्ष पालिका परिषद सतीश उपाध्याय ने लोधी रोड मार्किट में लगी आग का दौरा किया
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में अभी तक आग से प्रभावित क्षेत्र का जायजा नहीं लिया जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है :सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली : नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन (एमटीए), दुकानदारों और एनडीएमसी के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ लोधी रोड पर आग से प्रभावित दुकान न-25 और आसपास आग से प्रभावित पूरे मार्केट का दौरा किया ।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और मार्केट एसोसिएशन को निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में सावधानी बरतना और सुरक्षा उपायों को अपनाना इस तरह की घटनाओं को दोबारा होने से रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।

उन्होंने आगे कहा कि दुकान मालिकों और ग्राहकों दोनों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपायों को लागू करना महत्वपूर्ण है। वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में आग के जोखिम को कम करने के लिए कई सावधानियां बरती जा सकती हैं जैसे आग का पता लगाने और अलार्म सिस्टम स्थापित करना, नियमित अग्नि सुरक्षा निरीक्षण करना जिसमें विद्युत प्रणाली, हीटिंग उपकरण, भंडारण क्षेत्रों, आग से बाहर निकलने की जांच शामिल है, आग बुझाने वाले यंत्र प्रदान करना और यह सुनिश्चित करना कि वे आसानी से सुलभ हैं और काम करने की स्थिति में हैं, कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा प्रक्रियाओं, विद्युत प्रणालियों के नियमित रखरखाव आदि में प्रशिक्षित करें।

उन्होंने कहा कि इन सुरक्षा उपायों को अपनाने के महत्व पर दुकानदारों, बाजार संघों और सभी संबंधित हितधारकों को जोर देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण और समय-समय पर प्रशिक्षण सत्र अग्नि सुरक्षा के महत्व को सुदृढ़ करने और भविष्य की घटनाओं को रोकने में मदद कर सकते हैं।

श्री उपाध्याय ने अग्निशमन विभाग एवं भवन रखरखाव विभाग को संबंधित निर्देश दिए और विभाग को चार दिन में रिपोर्ट तैयार करने को कहा ।
श्री उपाध्याय ने कहा कि इस आग से लोधी रोड मार्केट की पूरी लॉबी प्रभावित हुई है.बाहर लॉबी की दीवार पूरी तरह से काली हो गई हैं और बिजली के स्विच बोर्ड जल गए हैं, परिषद् द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड भी जल गए हैं । इन सभी कार्यो के लिए संबंधित विभागों आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने विभाग को मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के लिए “क्या करें और क्या न करें” तैयार करने के लिए कहा जिनका पालन अनिवार्य है । दुकानों के बाहरी क्षेत्र की मरम्मत आदि कार्य के लिए एसओपी तैयार करने और संबंधित विभागों आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन ने भी अपने सुझाव दिए।

श्री उपाध्याय ने कहा कि यह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का निर्वाचन क्षेत्र है और इस भीषण आग के बावजूद वे अभी तक आग से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने नहीं गए जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है । श्री केजरीवाल नई दिल्ली क्षेत्र से चुने गए हैं और उनके पास नई दिल्ली क्षेत्र के नागरिकों के लिए समय नहीं है।




