उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

व्यापारियों ने भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी को विजय दिलाने का संकल्प लिया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में अयोध्या रोड स्थित हिरल गेस्ट हाउस में” विजय संकल्प सभा” का आयोजन हुआ.आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले राजधानी के व्यापारियों ने भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती सुषमा खड़कवाल को महापौर पद पर विजय दिलाने का संकल्प लिया.

“विजय संकल्प सभा” को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ,उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती सुषमा खड़कवाल, भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, एवं अनुसूचित आयोग के सदस्य रमेश तूफानी ने संबोधित किया.

आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने महापौर प्रत्याशी को राजधानी के व्यापारियों की विभिन्न समस्याएं बताई तथा उनसे उनके समाधान के सहयोग के लिए वायदा मांगा.
महापौर प्रत्याशी श्रीमती सुषमा खड़क वाल ने चुनाव में सहयोग मांगा तथा विजयी होने पर सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया उन्होंने कहा व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हीं से पूछ कर समाधान करेंगे
सभा को संबोधित करते हुए डॉ दिनेश शर्मा ने कहा व्यापारी समाज हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा है भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों के हितेषी है उन्होंने महापौर सहित सभी सभासद प्रत्याशियों के लिए व्यापारियों का सहयोग मांगा तथा सभी समस्याओं के समाधान हेतु सहयोग का वायदा किया.

विजय संकल्प सभा मे व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुषमा खड़कवाल एवं डॉ दिनेश शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन भी किया.

विजय संकल्प सभा में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,नगर अध्यक्ष हरजिण्दर सिंह, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, लखनऊ महामंत्री राजीव शुक्ला, मोहित कपूर, संजय त्रिवेदी, आशीष गुप्ता, अमित अग्रवाल ,श्याम सुंदर अग्रवाल ,विवेक श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव ,वंदना मिश्रा ,शतरूपा पांडे, अंजलि मोरिया, रेनू अग्रवाल, रितु ठाकुर, मनोरमा मिश्रा, पुनीता भटनागर ,रेनू सिंह ,मोहम्मद आरिफ ,राधेश्याम शर्मा, पंकज अरोड़ा, ओम प्रकाश शर्मा ,अंबुज शर्मा ,डॉक्टर ए के सिंह ,राजाराम रावत, टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ,सर्वेश मिश्रा, अजय प्रताप सिंह बबुआ, सहित विभिन्न बाजारों के पदाधिकारी तथा भारी संख्या में व्यापारी शामिल थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button