उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
शोभन चौधरी, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने 36वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को सम्मानित किया

नई दिल्ली : शोभन चौधरी, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने 36वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को सम्मानित किया। यह चैंपियनशिप अस्ताना, कजाकिस्तान में आयोजित हुईं थी. अमन सहरावत (57 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता) और विकास (72 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक विजेता) और कोच परवेश मान को उत्तर रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पीसीई, एस के पांडे, सचिव एनआरएसए, कौस्तुभ मणि और ओएसडी स्पोर्ट्स साक्षी मलिक भी उपस्थित थे।
महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने पहलवानों और उनके कोच प्रवेश मान को बधाई दी और उन्हें और अधिक ऊंचाई हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।



