यू पी नेडा की कार्यशाला मे व्यापारियों ने ऊर्जा संरक्षण, स्टैंडर्ड एवं लेबलिंग के विषय पर जानकारी प्राप्त की
इलेक्ट्रॉनिक, सोलर, मोबाइल क्षेत्र के व्यापारी मुख्य रूप से कार्यशाला में शामिल हुए

लखनऊ : यूपी नेडा के तत्वावधान में शनिवार को हजरतगंज स्थित होटल सिलवेट में ऊर्जा संरक्षण तथा स्टैंडर्ड एवं लेबलिंग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यशाला का उद्घाटन यूपी नेडा की सचिव श्रीमती नीलम, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके किया.

कार्यशाला में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के इलेक्ट्रॉनिक ईकाई के अध्यक्ष आनंद रस्तोगी, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के सोलर ईकाई के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, यूपी नेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी खुर्शीद फारुख भी मुख्य रूप से मौजूद रहे तथा कार्यशाला को संबोधित किया कार्यशाला मे यूपी नेडा के राज वर्मा द्वारा व्यापारियों को प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया.
कार्यशाला को संबोधित करते हुए यूपी नेडा की सचिव श्रीमती नीलम ने कहा ऊर्जा संरक्षण की बेचैनी सभी में होनी चाहिए तभी ऊर्जा का संरक्षण हो सकेगा.

उन्होने कहा स्टार रेटिंग वाले इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की जानकारी ग्राहकों को दें तथा उन्हें अच्छी रेटिंग वाले उत्पादों को खरीदने के लिए जागरूक करें.
संजय गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा जितनी अच्छी उत्पाद की रेटिंग होगी उतनी बिजली की बचत होगी कार्यशाला में राज वर्मा द्वारा बताया गया की अब व्यापारी एवं ग्राहक ऐप के माध्यम से स्टार रेटिंग के बारे में विस्तृत जानकारी उत्पादों के बारे में जान सकेंगे उन्होंने जानकारी देते हो बताया सीलिंग फैन भी स्टार लेबल से आएंगे.
तथा जल्दी ही सोलर पैनल भी स्टार रेटिंग के बारे में आएंगे इसका भी नियम बन रहा है.
कार्यशाला में व्यापारियों को ऊर्जा संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई कार्यशाला में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेशआदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले इलेक्ट्रॉनिक सोलर एवं मोबाइल क्षेत्र के व्यापारी शामिल हुए बड़ी संख्या में महिला व्यापारियों ने भी हिस्सा लिया.



