उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
राष्ट्रीय लोक दल छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष रनवीर सिंह ने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ : राष्ट्रीय लोक दल छात्र सभा के अध्यक्ष रनवीर सिंह ने जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मा सत्येन्द्र पटेल जी के नेतृत्व में तथा न्याय के साथ बिकास पुरुष एवं बिहार सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कार्यों, नीतियों एवं विचारों से प्रभावित होकर आज जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की। रनवीर सिंह के पार्टी से जुड़ने से पूरे प्रदेश में पार्टी का छात्र संगठन मजबूत होगा तथा छात्र संघ के चुनावों में इसका लाभ मिलेगा।



