हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने मनाया श्रीराम जन्मोत्सव

लखनऊ | हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में ट्रस्ट के इंदिरा नगर, सेक्टर-25 स्थित कार्यालय में रामनवमी के शुभ अवसर पर “श्री राम जन्मोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल तथा न्यासी डॉ. रूपल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पित किये l
हर्ष वर्धन अग्रवाल ने सभी देशवासियों को श्री राम नवमी की बधाई देते हुए कहा कि, “आज का दिन हमारे लिए बहुत ही उत्साह का दिन है क्योंकि आज मर्यादा-पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी का जन्मदिन है I रामनवमी हिंदुओं का प्रमुख और महत्वपूर्ण त्योहार है क्योंकि यह त्योहार लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के गुणों को अपनाने की सीख देता है I प्रत्येक व्यक्ति को भगवान राम द्वारा दिखाए गए धर्म के रास्ते का अनुकरण करना चाहिए और ईमानदारी के साथ जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री राम का राम राज्य स्थापित करने को आए हैं | हम सबको उनका साथ देना चाहिए | जय श्री राम |
इस अवसर पर ट्रस्ट के स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही l



