उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हास्य नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया

लखनऊ : मंचकृति समिति द्वारा आयोजित इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड एवं विश्व अभिलेख के लिए तीस दिवसीय हास्य नाट्य महाकुम्भ के पंन्द्रहवे दिन 17 फरवरी को नाटक बाप रे बाप का मंचन किया गया. लेखक पद्मश्री के. पी. सक्सेना की कहानी पर आधारित इस नाटक का निर्देशन संगम बहुगुणा द्वारा किया गया. नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

777j

नाटक बाप रे बाप की कहानी में विकास भटनागर एक संभ्रांत परिवार से है घर पर पिता और पत्नी साथी रहते हैं उनके पिता उनको बिना बताए घर से बाहर किसी कार्य से चले जाते हैं तब काफी खोज के बाद भी वह नहीं मिलते तो विकास भटनागर पुलिस और रेडियो में उनकी गुमशुदगी की खबर दे देते हैं इधर उनकी पत्नी मीनू जो कि सहेलियों के साथ क्लब और किटी पार्टी में जाने के बहुत शौकीन है वह अपने किसी भी कार्यक्रम को रोकती नहीं है.

यहां तक कि मीनू अपने ससुर के गुम हो जाने पर कंडोलेंस मीटिंग तक के लिए तैयार हो जाती हैl इधर मीनू की सहेली लिली जो कि विज्ञापन की शौकीन है वह भी मीनू से मिलने और सांत्वना देने तो आती है पर सारे समय विज्ञापन के गीत ही गाती रहती है इसी बीच मिस्टर भटनागर के मित्र जो हकीकत में बहुत छोटे हैं उनका नाम है मिस्टर लॉन्ग भटनागर जी के गुम होने के हाल-चाल लेने आते हैं यह एक हास्यास्पद क्षण होता हैl विकास भटनागर का नौकर नूर बक्स ससुराल से आया हुआ नौकर है

 

बहुत ही तेज तर्रार और हर बात पर हरीश से चुटिया लेता रहता है इसी बीच पंडित जी विकास के पिता को इस लालच में ढूंढ करके लाते हैं कि इनाम के ₹50000 उन्हें मिल जाएंगे पर विकास उन्हें पहचानने से इंकार कर देता जबकि उनकी शक्ल विकास के पिता से बहुत मिलती-जुलती है उसी समय विकास के पिता के मित्र चर्चा फजल इलाही भी एक दूसरे व्यक्ति को लेकर आते हैं

जिनकी शक्ल विकास के पिता से मिलती है अब विकास बड़ी असमंजस की स्थिति में पड़ जाता है कि असली पिता कौन है और नकली पिता कौन है बाद में जब विकास के असली पिता आते हैं तो सब उन्हें पहचानने से इंकार कर देते हैं असली पिता की खोज कैसे हो lअसली पिता जब फोन पर बात करते हैं तो अपने मित्रों का फोन नंबर भी बताते हैं जबकि पंडित जी वाले और चाचा फजल इलाही के लाए व्यक्ति कुछ नहीं बोल पाते

पंडित जी के लाए हुए पिता पंडित जी के साथ आ जाते हैं जो कि बाद में असली पिता बाबू बद्रीनाथ के मित्र निकलते हैं l पद्मश्री के पी सक्सेना जी के हास्य व्यंग से पर पुण्य नाटक और इसकी लेखनी बहुत ही सशक्त है पद्मश्री के इस नाटक का जिसको उन्होंने सन 1978 में लिखा था सन 1978 में मैंने यानी कि संगम बहुगुणा इसमें चाचा फज़ल इलाही की भूमिका भी निभाई थी.


इसमें भाग लेने वाले कलाकारों में विकास भटनागर- अजय शर्मा ,मीनू- लकी लक्ष्मीकांत, नूर बॉक्स -अंकुर सक्सेना ,लिली- ज्योति सिंह ,मिस्टर लॉन्ग -हेमंत शुक्ला ,अनोखेलाल तिवारी -अमरेश आर्यन, चाचा फजल इलाही- आशुतोष विश्वकर्मा, नकली पिता -आदर्श तिवारी, असली पिता- अखिलेश सिह थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button