उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, 6 लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष जययिंह ‘जयन्त’ एवं निवर्तमान जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान द्वारा उनके चित्र पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म सन् 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले में एक नई परिवार में हुआ था। कर्पूरी ठाकुर बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री और दशकों तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहे। जननायक 1952 की पहली विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद वे बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे। वह युवाओं के लिए सदैव धर्म एवं सामाजिक प्रेरणा के त्रोत रहे। उन्होंने अपना जीवन बहुत ही संघर्ष एवं ईमानदारी के व्यतीत किया। राजनीति में लम्बा सफर बिताने के बाद जब उनका निधन हुआ, तब उनके परिवार को विरासत में रहने के लिए एक मकान तक नहीं था। न तो पटना में, न ही अपने पैतृक घर में एक इंच जमीन जोड पाए।
श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व जिला उपाध्यक्ष टी.बी. सिंह, वरिष्ठ नेता मनोज यादव, रमेश सिंह रवि, शिवम् यादव ‘गोलू’, जितेन्द्र यादव जीतू, शौक़त अली, उर्मिला रावत, आकाश रावत, अनुराग यादव के fसाथ दर्जनों लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button