उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हास्य नाट्य महाकुम्भ में नाटक नई सभ्यता नए नमूने मंचित

लखनऊ : मंचकृति समिति द्वारा आयोजित इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड एवं विश्व अभिलेख के लिए तीस दिवसीय हास्य नाट्य महाकुम्भ के चौहदवें दिन 16 फरवरी को नाटक नई सभ्यता नए नमूने का मंचन किया गया. लेखक डॉ. शंकर शेष की कहानी पर आधारित इस नाटक का निर्देशन संगम बहुगुणा द्वारा किया गया.

नाटक की कहानी का मुख्य किरदार कृष्ण के इर्द-गिर्द घूमती है जो लोगों को बेवकूफ बनाकर अपना खर्चा चलाता है इस कार्य में उसका नौकर बालम भी उसका साथ देता है कृष्ण अपना खर्चा अमीर लोगों से निकालता है जो गलत तरीके से पैसा कमाते हैं कृष्ण पैसों के लालच में दो बहनों -घ रणी और स्मृति को झूठे प्यार में फंसा लेता है दोनों लड़कियां उससे बहुत प्यार करती है वही बुलओ प्रसाद और गगन बिहारी नाम के लड़के भी दोनों बहनों से एकतरफा प्यार करते हैं कृष्ण उन दोनों को भी बेवकूफ बनाकर उनको थकता रहता है.

अंत में कृष्ण सब से छुटकारा पाने के लिए अपनी सच्चाई बताता है कि बेरोजगारी और बहन की बीमारी की वजह से वह ऐसा करता है lइसमें कृष्ण की भूमिका में शुभम बाजपेई ,बालम की भूमिका में अनुराग शुक्ला ,स्मृति की भूमिका में काव्या मिश्रा धारणी की भूमिका में भार्गवी तिवारी , भूलू प्रसाद की भूमिका में अभिषेक सिंह ,गगन बिहारी की भूमिका में सूरज अवस्थी, और जालिम सिंह की भूमिका में प्रणव श्रीवास्तव है नाटक के प्रकाश परिकल्पना गोपाल सिन्हा की प्रकाश सहायक मनीष सैनी नितेश भारद्वाज, सेट निर्माण जामिया शकील, सहायक प्रमोद कुमार रूप सज्जा -शहीर अहमद की वेशभूषा निशू सिंह , मंच सामग्री -अनुपम वर्मा की, संगीत है प्रतीक कुमार तिवारी का, फोटो और वीडियो ग्राफी आशुतोष विश्वकर्मा सह निर्देशन- मनीष सैनी मंच परिकल्पना एवं निर्देशन संगम बहुगुणा का था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button