उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने  “नाइटिंगेल ऑफ इंडिया” सरोजिनी नायडू की जयन्ती पर दी पुष्पांजलि 

लखनऊ | भारत की “नाइटिंगेल ऑफ इंडिया” सरोजिनी नायडू जी की जन्म जयंती के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के इंदिरा नगर स्थित कार्यालय में श्रद्धा पूर्ण पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्षवर्धन अग्रवाल, स्वयंसेवकों व लाभार्थियों ने सरोजनी नायडू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया |

इस अवसर पर हर्ष वर्धन अग्रवाल ने कहा कि “आज सरोजिनी नायडू जी की जन्म जयंती भारतवर्ष में राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में भी मनाई जाती है | सरोजिनी नायडू देश की महान कवियत्री व स्वतंत्रता सेनानी थी | देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक आंदोलनों में भाग लेने के अलावा वह महिलाओं के अधिकारों के लिए भी लड़ी | उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक किया इसी कारण 13 फरवरी को उनके जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है | सरोजिनी नायडू जी महिला सशक्तिकरण की एक जीता जागता उदाहरण थी | आइए उनके जन्मदिवस पर हम सभी यह संकल्प लें कि हम भारत देश में ही नहीं बल्कि विश्व में महिला सशक्तिकरण हेतु अपना योगदान देंगे तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक करेंगे |”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button