गौतम बुद्ध की जीवन यात्रा को दर्शाती सीडीएल की शानदार एनिमेटेड फिल्में श्रावस्ती और कपिलवस्तु के प्रस्तावित थीम पार्कों का होगी मुख्य आकर्षण

लखनऊ : राजकीय निर्माण निगम, लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित एवं चारुवी डिजाइन लैब्स (सीडीएल) द्वारा डिज़ाइन किये गए 360 डिग्री इमर्सिव अनुभव से दर्शक गौतम बुद्ध के जीवन से जुडी रोचक घटनाओं एवं श्रावस्ती और कपिलवस्तु के ऐतिहासिक महत्व से होंगे रूबरू
श्रावस्ती,12 फरवरी 2023: तीन साल के अथक परिश्रम और कलात्मकता के बेजोड़ अनुभव को एनीमेशन से जोड़ने के बाद, एशिया के प्रमुख एनिमेशन और डिज़ाइन स्टूडियो में से एक, चारुवी डिज़ाइन लैब्स (सीडीएल) गौतम बुद्ध की जीवन यात्रा पर आधारित दो शानदार एनिमेटेड फ़िल्मों के प्रदर्शन की लिए पूरी तरह तैयार है । इन फिल्मों को श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश) और कपिलवस्तु (भारत-नेपाल सीमा पर) में बहुप्रतीक्षित आगामी थीम पार्कों में एक आकर्षक 360-डिग्री ध्वनि और प्रकाश शो के रूप में स्थायी प्रदर्शनी के लिए डिज़ाइन किया गया है। स्वदेश दर्शन योजना के केंद्र सरकार के बौद्ध थीमैटिक सर्किट के तहत पैन इंटेलकॉम के माध्यम से राजकीय निर्माण निगम, लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा कमीशन किया गया, मंत्रमुग्ध करने वाला यह शो दर्शकों को महात्मा बुद्ध के जीवन से जुडी रोचक घटनाओं के एक अकल्पनीय अनुभव की यात्रा पर ले जाने का लक्ष्य रखता है ।
कलात्मक शक्ति, मंत्रमुग्ध करने वाले दृश्य, दृश्य कल्पना और शक्तिशाली संदेश को अगले स्तर पर ले जाते हुए ये फिल्में श्रावस्ती और कपिलवस्तु में बिताए बुद्ध के अनुकरणीय जीवन की संक्षिप्त अवधि को समाहित करने का प्रयास करती हैं। फिल्म का उद्देश्य उनके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण मील के पत्थर को चित्रित करना है, जबकि समानांतर रूप से दोनों स्थलों के ऐतिहासिक पहलुओं और स्वयं बुद्ध के जीवन की कहानी के समग्र संबंध को दिखाना है। फिल्मों का सूत्र-धार दर्शकों को बेहद रचनात्मक रूप से बुद्ध की जीवन यात्रा में शामिल करता है , जहां अंगुलिमाल के मनोरम एकालाप का अनुभव किया जा सकता है। साउंडट्रैक, लयबद्ध भजन और मंत्र, नाटकीय संगीत स्कोर और कैमरा मूवमेंट इस लाइट एंड साउंड शो को एक जादूई अंदाज देते हैं। 3डी प्रोडक्शन के दौरान, टीम सीडीएल ने अधिकांश शॉट्स को एनिमेट करने के लिए अनरियल इंजन और माया का इस्तेमाल किया है जो एनीमेशन की दुनिया की बेहतरीन तकनीकों में एक है ।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विजुअल आर्टिस्ट, पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता, और चारुवी डिज़ाइन लैब्स की संस्थापक, चारुवी अग्रवाल ने कहा, “अपनी अनूठी अवधारणाओं और अनुकरणीय कलाकृति के साथ, सीडीएल भारतीय एनिमेशन को वैश्विक स्टार पर भारत की पहचान के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रावस्ती और कपिलवस्तु संग्रहालय परियोजना के लिए, हमारी सबसे बड़ी चुनौती मंत्रमुग्ध करने वाली फिल्मो को डिजाइन करना था जो दर्शकों को रोमांचित करने के साथ ही गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़े तथ्यों से सफलतापूर्वक अवगत करा सकें जब वे इन 360 डिग्री शोज का आनंद यथा रहे हों । हमने मुख्य रूप से शुद्ध 3डी, मोशन ग्राफिक्स और वास्तविक फोटोग्राफी, लाइव शूट और ड्रोन शॉट्स के मिश्रण का उपयोग किया है। इसे 360 प्रोजेक्शन मानते हुए, हमें सतह क्षेत्र के अनुसार कैमरा मूवमेंट तैयार करना था ताकि किसी भी कोण से देखे जाने पर यह सहज महसूस हो। हमारी टीम ने भगवान बुद्ध की जीवन यात्रा के हर पहलू और उनके जीवन में श्रावस्ती और कपिलवस्तु के महत्व को पूर्ण रूप से समाहित करने के लिए गहन अध्ययन एवं शोध किया जिससे उस काल की घटनाओ को हम एनीमेशन के माध्यम से पुनर्जीवित कर पाए ।”
श्रावस्ती और कपिलवस्तु बौद्ध तीर्थयात्रा सर्किट के दो सबसे महत्वपूर्ण स्थल हैं। श्रावस्ती वह स्थान है जहां बुद्ध ने अपने शिष्य सुदत्त अनाथपिंडिका द्वारा निर्मित जेतवन मठ में चौबीस बरसात के मौसम बिताए थे। कपिलवस्तु बुद्ध के जन्म से सम्बन्धित एक महत्वपूर्ण स्थान है और यह माना जाता है कि बुद्ध ने ज्ञान की लंबी यात्रा शुरू करने से पहले अपने शुरुआती वर्ष यहीं बिताए थे।
सीडीएल द्वारा निर्मित श्री हनुमान चालीसा एक बड़ी सफलता थी और इस 3डी एनिमेटेड शार्ट फिल्म ने पाम स्प्रिंग्स, एनिमा मुंडी, एडिनबर्ग फिल्म फेस्टिवल आदि सहित ऑस्कर-योग्य अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में विशेष स्थान प्राप्त किया ।। सीडीएल के टीवी शो लेजेंड ऑफ हनुमान ने 23 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ भारतीय एनिमेशन क्षेत्र के लिए सफलता के नए मील के पत्थर स्थापित किए और शीर्ष स्थान बनाए रखा और यह गौरव हासिल करने वाली भारत की पहली एनिमेटेड सीरीज बन गई।



