उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नशे के खिलाफ बीकेटी में पोस्टर वार

बीकेटी/लखनऊ। नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ बीकेटी ब्लॉक के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बहुत गहरा असर पड़ने लगा है। विद्यार्थियों ने आंदोलन को घर-घर पहुंचना शुरू कर दिया है। स्टूडेंट्स तरह-तरह के नशामुक्त पोस्टर बनाकर घर और विद्यालय में चस्पा कर रहे हैं। विद्यार्थी आम लोगों को नशे के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
आंदोलन के ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के तहत बीकेटी ब्लॉक में नशामुक्ति का अमृत कलश गांव-गांव घूम रहा है। विकासखंड बख़्शी का तालाब में पिछले छह महीने से प्राइमरी स्कूल, जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज व मैनेजमेंट कॉलेज में नशामुक्त संकल्प सभाएं हो रही हैं। इन संकल्प सभाओं में विद्यार्थियों से पोस्टर बनाने की अपील की जाती है। तभी अलग-अलग विद्यालयों के विद्यार्थी खुद अपनी रचनाधर्मिता दिखाते हुए नशे के खिलाफ पोस्टर बनाते है। क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राएं भारत को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button