रवि का किरदार निभाना मेरे लिये एक ताजगीपूर्ण शुरूआत होने वाली है:फहमान खान

लखनऊ : प्यार के सात वचन धरम पत्नी में रवि रंधावा का किरदार निभा रहे फहमान खान ने अपने किरदार के बारे में फहमान खान ने बताया कि यह एक बिल्कुल नया किरदार है। इस किरदार में बहुत जान है। वह चंडीगढ़ का एक बिजनेस टायकून है और उसकी शादी हाईस्कूल की प्रेमिका से होने जा रही है। उसकी जिंदगी में हर चीज बहुत खूबसूरत और आकर्षक है। अपने काम और बिजनेस के नजरिये से वह बहुत आत्मविश्वास से भरपूर है। वह कई और बिजनेस का भी मालिक है। उसकी एक बहन है, इसलिये वह परिवार की कद्र करने वाला इंसान भी है और महिलाओं की समानता में विश्वास भी रखता है। उसके बारे में सबसे प्रमुख और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब बात उसकी मंगेतर और उसकी बचपन की दोस्त कीर्ति सचदेवा की आती है, तो वह अक्सर उसके सामने नर्वस हो जाता है। वह या तो बहुत बोलता है या कुछ भी नहीं बोलता और इसमें भी उसे बहुत मजा आता है। रवि को लगता है कि उसने अपने पैरेंट्स को एक खूबसूरत रिश्ता निभाते और खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जीते देखा है। इसके आधार पर उसने देखा है कि उसके पिता भी काम के मामले में और अपने पूरे जीवन में एक बहुत ही आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं, सिवाय इसके कि जब बात उसकी माँ की आती है। रवि एक बेहद आम इंसान की तरह है। दर्शको को लग सकता है कि वह उसे फौरन समझ गये हैं, लेकिन यह किरदार जैसा नजर आता है, उतना सरल नहीं है और शो में आगे वह इसे देखेंगे।
जब फहमान से पूछा गया की इस स्क्रिप्ट और उनके किरदार के बारे में उन्हें सबसे ज्यादा कौन सी बात अच्छी लगी जिसकी वजह से वह यह शो करने के लिये राजी हो गये, तो उन्होंने बताया कि “मैं बहुत खुशकिस्मत रहा हूं कि मुझे टेलीविजन में अपने कॅरियर में अलग-अलग तरह के किरदारों को निभाने का मौका मिला। लेकिन रवि का किरदार निभाना मेरे लिये एक ताजगीपूर्ण शुरूआत होने वाली है, क्योंकि मेरे पहले के किरदार काफी गंभीर, सख्त और एकदम स्पष्ट रहे हैं। रवि का किरदार निभाना मेरे लिये दिलचस्प और मजेदार होगा, क्योंकि मैं अपने कॅरियर में हमेशा से ही अलग-अलग तरह के किरदारों को निभाना चाहता था। यह किरदार बिल्कुल नया है, क्योंकि रवि एक आत्मविश्वास से भरपूर शख्स है और उसके किरदार में कई मजेदार चीजें हैं। सच कहूं तो मुझे लगता है कि इन्हीं सब कारणों की वजह से मैंने इस रोल और शो के लिये हां कह दिया”।



