उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कलर्स ‘झलक दिखला जा’ में चौंकाने वाला डबल एलिमिनेशन, ट्रॉफी जीतने की होड़ हुई तेज

लखनऊ : फिनाले के करीब आने के साथ, कलर्स पर ‘झलक दिखला जा’, में शानदार मनोरंजन और कमाल के एक्ट जारी रहेंगे। इस शो में ‘ब्लॉकबस्टर सेमी-फिनाले वीकेंड’, में निया शर्मा और नीति टेलर का डबल एलिमिनेशन देखने को मिलेगा। इस शो में दोनों ही कंटेस्टेंट का शानदार सफर देखने को मिला और एलिमिनेशन को रोकने के लिये उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि, दिलचस्प और धमाकेदार, प्रतियोगिता के बाद जजेस करण जौहर, माधुरी दीक्षित नेने और नोरा फतेही ने चार कंटेस्टेंट निशांत भट्ट, निया शर्मा, नीति टेलर और फैज़ल शेख के नामों की घोषणा की। ये सभी दर्शकों के वोटों के आंकड़ों के अनुसार सबसे निचले पायदान पर थे।

सबसे कम वोट पाने की वजह से निया एलिमिनेट हो गई। लेकिन सबसे हैरानी की बात रही, जब एक और एलिमिनेशन घोषित किया गया। शेष तीन प्रतियोगियों के बीच वोटों में बराबरी के कारण और पिछले सप्ताह कोई एलिमिनशन नहीं होने पर, जजेस ने नीति टेलर के पिछले हफ्ते के प्राप्त अंकों के आधार पर एलिमिनेशन की घोषणा की।

इस शो में निया शर्मा का यह पूरा सफर, लुभावने एक्ट्स और एक्शन वाले डांस फॉर्म से भरपूर रहा। शुरूआत में निया ने कहा था कि ‘झलक दिखला जा’ जैसे मंच पर परफॉर्मेंस को लेकर डरी हुई थीं और इसलिए वे अपने सभी परफॉर्मेंस में जी-जान लगा देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button