उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

निकाय चुनाव में कांग्रेस जाति धर्म के बंधन को तोड़ते हुए सभी को साथ लेकर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी : बृजलाल खाबरी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों एवं संगठन की गतिविधियों का जायजा लेने के लिए अपने एक दिवसीय दौरे पर जनपद जौनपुर गये. जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जी का भव्य स्वागत किया गया. तद्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्षों, न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक प्रारम्भ हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव नजदीक है। निकाय चुनाव में कांग्रेस जाति धर्म के बंधन को तोड़ते हुए सभी को साथ लेकर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में विजय पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा का असर जनता में दिखने लगा है। आने वाला समय कांग्रेस का है।

इसी परिपेक्ष्य में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जनपद मुरादाबाद तथा रामपुर में बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में नफरत एवं विघटन की राजनीति की जा रही है। एक तरफ जनता जहां महंगाई एवं बेरोजगारी का दंश झेल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने पूंजीपति मित्रों का करोड़ो का कर्ज माफ कर रही है। आज हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा जो भारत जोड़ो यात्रा चलाई जा रही हैं, उसका उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनने व भविष्य में दूर करने के लिए है।

इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, सरिता पटेल, भगवती चौधरी, देवब्रत मिश्रा, लालजी चौहान, धर्मेंद्र निषाद, रामचंद्र मिश्रा, पंकज सोनकर, संदीप सोनकर, तिलकधारी निषाद, मंगला मिश्रा, अंकित राय, शशांक, अमित सिन्हा, मुफ्ती मेहंदी सहित जनपद के वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button