उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान में वृहद मॉकड्रिल का आयोजन किया गया

नागरिकों की सुरक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य: धर्मपाल सिंह

लखनऊः उत्तर प्रदेश के नागरिक सुरक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह  की  उपस्थिति में  उत्तर प्रदेश केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, उप्र, छठामील, लखनऊ में एक वृहद् मॉकड्रिल का आयोजन किया गया तथा मंत्री  द्वारा वर्ष 2020 एवं 2021 हेतु स्वयं सेवकों को उप्र शासन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा मंत्री ने कहा कि जीवन व सम्पत्ति की हानि को कम करने, उत्पादन की निरन्तरता को बनाये रखने एवं नागरिकों के मनोबल को बनाये रखने जैसे महत्वपूर्ण उद्देश्यों की पूर्ति के प्रशिक्षण हेतु नागरिक सुरक्षा विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है।

श्री धर्मपाल ने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवक किसी भी आकस्मिक घटना के समय फर्स्ट रिसपान्डेन्ट के रूप में कार्य करते हैं और फर्स्ट रिसपान्डेन्ट के रूप में उनकी भूमिका किसी भी प्रकार की हानि की व्यापकता एवं प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण है। नागरिक सुरक्षा विभाग एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विभाग है और नागरिकों की सुरक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है।

उन्होंने यह भी कहा कि ’’संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता’’ और स्वयं सेवकों द्वारा नागरिकों की सुरक्षा हेतु जो संकल्प लिया जाता है, उस संकल्प के कारण ही बड़ी से बड़ी अप्रिय एवं जानलेवा स्थिति में भी स्वयं सेवकों में आम लोगों के जानमाल की सुरक्षा की भावना बलवती होती है।

मॉकड्रिल के दौरान लखनऊ सिविल डिफेन्स से सैकड़ों वार्डेनों ने छोटी-छोटी आग को बुझाने का, घायल व्यक्तियों को प्राथमिक चिकित्सा देने व विभिन्न प्रकार के घायलों को बचाव की आकस्मिक विधियों, फायरमैन लिफ्ट, दो, तीन, चार हाथों की गद्दी, बनावटी स्टेªचर, मानवीय पालना, मानवीय बैसाखी आदि के द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुॅंचाने, क्षतिग्रस्त बिल्डिंग में फॅंसे लोगों को रस्से और लैडर के सहारे बाहर निकालने का प्रदर्शन किया गया, जिसमें स्थानीय फायर ब्रिगेड ने भी सहयोग किया।

प्रदर्शन के उपरान्त विभाग के अनेक पदाधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये गये। मॉकड्रिल को देखकर मंत्री श्री धर्मपाल सिंह अभिभूत हुए एवं कार्यक्रम को सुचारु व सुव्यवस्थित रूप से संचालित कराने हेतु कार्यक्रमों में सम्मिलित पदाधकारियों  राकेश कुमार मिश्रा, सुमित मौर्य, मनोज वर्मा, विष्णु कुमार शर्मा, योगेश कुमार एवं ऋषि कुमार की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव  राजन शुक्ला ने कहा कि नागरिक सुरक्षा विभाग जनता की सेवा में निरन्तर तत्पर है और नागरिकों की सुरक्षा विभाग का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने मंत्री जी द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने और स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन करने हेतु आभार व्यक्त किया।

तत्पश्चात् प्रशिक्षण संस्थान में नागरिक सुरक्षा मंत्री  धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी, जिसमें  राजन शुक्ला, अपर मुख्य सचिव, नागरिक सुरक्षा, उत्तर प्रदेश,  मुकुल गोयल, पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा, उत्तर प्रदेश एवं  लव कुमार सिंह, कमाण्डेन्ट, केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त प्रदेश के विभिन्न जनपदों के उप नियंत्रक, चीफ वार्डेन एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लखनऊ सिविल डिफेन्स के चीफ वार्डेन श्री अमरनाथ मिश्रा ने अतिथियों, विभिन्न नगरों से आये हुए उप नियंत्रकों व चीफ वार्डेनों का आभार प्रकट किया।
वर्ष 2020 के लिए उ0प्र0 शासन प्रशस्ति पत्र से लखनऊ के स्वयंसेवक श्री अमरनाथ मिश्रा, चीफ वार्डन, मेरठ के  नरेंद्र सिंह मलिक, डिप्टी चीफ वार्डन, गाजियाबाद के  अनिल अग्रवाल, डिप्टी चीफ वार्डेन, कानपुर नगर के  अनुज चतुर्वेदी, डिवीजन वार्डेन, बरेली के  दिनेश कुमार सिंह, डिविजनल वार्डेन, प्रयागराज के  मनी मेहरा, पोस्ट वार्डेन, सहारनपुर, सरसावा के दिनेश कुमार गुप्ता, पोस्ट वार्डेन एवं गोरखपुर के विकास जालान, पोस्ट वार्डेन (आर0) को दिया गया।
वर्ष 2021 हेतु उ0प्र0 शासन प्रशस्ति पत्र मथुरा के स्वयंसेवक श्री राजीव अग्रवाल, चीफ वार्डेन, सहारनपुर के  मौ. आलम, डिप्टी चीफ वार्डेन, मेरठ के  नरेन्द्र सिंह मलिक, डिप्टी चीफ वार्डेन, नरौरा (बुलंदशहर)  विकास वार्ष्णेय, डिविजनल वार्डेन, मुरादाबाद के  विचित्र शर्मा, डिप्टी डिविजनल वार्डेन, बरेली के  रंजीत वशिष्ठ, डिप्टी डिविजनल वार्डेन, गोरखपुर के  मुर्तुजा आलम, डिप्टी डिविजनल वार्डेन, वाराणसी के  चन्दन चौधरी, स्टाफ आफिसर टू डिविजनल वार्डेन, लखनऊ के सत्येन्द्र कुमार जौहरी, स्टाफ आफिसर, कानपुर नगर के  प्रवीण कपूर, स्टाफ अधिकारी, गाजियाबाद के  विनोद कुमार शर्मा, घटना नियंत्रण अधिकारी, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली) के  विजय कुमार दूबे, पोस्ट वार्डेन, झांसी के  जगमोहन लाल कश्यप, पोस्ट वार्डेन तथा प्रयागराज के  राजेन्द्र कुमार तिवारी दुकानजी, पोस्ट वार्डेन को दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button