उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

फ्रेशर्स छात्राओं की मस्ती के बीच प्रियंका शर्मा चुनी गई मिस एपी सेन

लखनऊ । एपी सेन कॉलेज में फ्रेशर्स स्टूडेंट व छात्राओं की फ्रेशर पार्टी और छात्राओं का बैच अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह और महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह का प्राचार्य प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव और वरिष्ठ शिक्षिकाओं ने स्वागत किया।

प्राचार्य, वरिष्ठ शिक्षिका शिवानी दुबे और डॉ.श्यामली दुबे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती का पुष्प और दीप प्रज्वलित करके किया गया। पूजा प्रजापति, गरिमा, सोनी ने मां सरस्ती शारदे पर नृत्य प्रस्तुत किया। डॉ.रश्मि श्रीवास्तव और डॉ.माधुरी यादव के निर्देशन में चयनित छात्राओं अध्यक्ष गजाला तबस्सुम, उपाध्यक्ष साधना मौर्य, सचिव शालिनी सिंह, कोषाध्यक्ष आराध्या तिवारी सहित कृति, पूजा, श्वेता, जान्हवी, सत्यमा, फिरदौस, दिव्यांशी, दीक्षा और विशाखा को राजेश्वर और लक्ष्मी सिंह ने बैज पहनाकर छात्राओं को आशीर्वाद और आगे बढ़ने के लिए उत्साहवर्धन किया। पहाड़ी नृत्य गांव की गोरी में छात्रा शशि ने समा बांध दिया।

रोचक तरीके से रैंप वॉक आयोजित किया गया। निर्णायक मंडल डॉ.निधि सिद्धार्थ, डॉ.उषा पाठक, डॉ. श्वेता तिवारी ने प्रियंका शर्मा को मिस एपी सेन चुना। प्रथम रनरअप नेहा और द्वितीय रनर अप तायबा खातून रही। प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने विजयी प्रतिभागियों को क्राउन पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया। नृत्य के रंगमय कार्यक्रम में अवध नृत्य पर कीर्ति, पूजा, बबीता, सोनी, आरती के नृत्य पर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। मिम्स पैरोडी नृत्य पर खतीजा, दिव्यांशी और कोमल ने खूब धमाल मचाया। झुमका गिरा दे पर शालिनी के नृत्य ने समा बांध दिया। गुजरात के गरबा नृत्य ‘ गरबे की रात’ पर गरिमा, सोनी और पूजा ने डांडिया की मस्ती भरी प्रस्तुति दी। छात्रा निकिता जो राजकीय संरक्षण गृह में रहती है’ य मत कहो खुदा से भावपूर्ण गाना गाकर लोगों को संजीदा बना दिया। अंत में बबीता के नृत्य ‘यही उम्र है करले गलती से मिस्टेक’ पर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ने छात्राओं को युवा शक्ति को सलाम करते हुए उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा में आकर समाज और देश को मान बढ़ाने की बात की। लक्ष्मी सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ.माधुरी यादव और चंद्रकला ने किया। अंत में प्राचार्य प्रो.रचना श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित करके फिर छात्राओं को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button