उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

हरियाणा के एमसी स्क्वैर उर्फ अभिषेक बेंसला रियलमी एमटीवी हसल 2.0 के विजेता बने

लखनऊ : देश के सबसे बड़े रैप रियलिटी टेलीविज़न शो के दूसरे सीज़न में अंततः भारत के अगले रैप सेंसेशन की घोषणा हो गई! रियलमी एमटीवी हसल 2.0, को-पॉवर्ड बाय वाईल्ड स्टोन न्यू क्लासिक रेंज का समापन पॉवर-पैक्ड ग्रांड फिनाले के साथ हो गया। इसमें प्रतियोगियों द्वारा अभूतपूर्व प्रदर्शन, अप्रत्याशित एलिमिनेशन और अत्यधिक भावुक क्षण देखने को मिले! फरीदाबाद के एमसी स्क्वैर उर्फ अभिषेक बेंसला को रियलमी एमटीवी हसल 2.0 का विजेता घोषित करते हुए यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी प्रदान की गई। अपनी बेहतरीन कला से इस विनम्र और सीधे-सादे रैपर ने 10 हफ्तों के दिलचस्प सफर में लाखों लोगों का दिल जीत लिया और पूरे देश में हलचल मचा दी।

अत्यधिक प्रतिभाशाली दिल्ली के पैराडॉक्स उर्फ तानिश्क सिंह को पहला रनर-अप घोषित किया गया, जबकि मुंबईकर नाज़ उर्फ निहार होडावाडेकर दूसरे रनर-अप रहे।

फिनाले एपिसोड में संगीत के भव्य आयोजन के साथ कलात्मक हर्षोल्लास और शानदार प्रदर्शन देखने को मिले। भारत में रैप के इस सबसे बड़े मंच पर सर्वोच्च 5प्रतियोगियों की काँटे की टक्कर देखने को मिली, जिनमें अभिषेक बेंसला उर्फ एमसी स्क्वैर; बहुआयामी प्रतिभाशाली तानिश्क सिंह उर्फ पैराडॉक्स; बॉम्बे लोकल फेम के अक्षय पूजारी उर्फ ग्रैविटी; सर्वश्रेष्ठ हुक्स के साथ शुभम पाल उर्फ स्पेक्ट्रा; और रिफरेंस गेम का इक्का, निहार हूडावाडेकर उर्फ नैज़ शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button