उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

गवर्नमेन्ट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन यूपी का 68वाँ ‘‘वार्षिक महाधिवेशन समारोह आयोजित

लखनऊ. गवर्नमेन्ट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन यू.पी. उत्तर प्रदेश के समस्त गवर्नमेन्ट पेंशनरों (केन्द्रीय एवं राज्याधीन सेवाओं से सेवानिवृत्त) के हितों की रक्षा हेतु समस्त सेवाओं के पेंशनरों का राज्य स्तरीय प्रतिनिधि संगठन है। संगठन की स्थापना वर्ष 1955 में की गई थी। उत्तर प्रदेश के  राज्यपाल आर्गनाइजेशन के मुख्य संरक्षक हैं। गवर्नमेन्ट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन यूपी अपनी अधिवर्षता आयु पार कर 68वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। संगठन के ‘‘वार्षिक महाधिवेशन समारोह‘‘ का सफल आयोजन विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण परिसर, लखनऊ में सम्पन्न हुआ।

न्यायमूर्ति (अवकाश प्राप्त)  कमलेश्वर नाथ  मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पधारे। सभागार में उपस्थित समस्त महानुभावों द्वारा खड़े होकर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
माल्यार्पण एवं मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद समारोह का विधिवत् शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में मुख्य अतिथि द्वारा 80 वर्ष वय प्राप्त पेंशनरों को शाल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर उनको सम्मानित किया गया।


डा. सच्चिदानन्द पाठक, आईएएस (से.नि.) अध्यक्ष, गवर्नमेन्ट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन यू.पी. द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किये जाने के बाद उद्घाटन सत्र का समापन हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा संगठन के अध्यक्ष डा. सच्चिदानन्द पाठक के स्वागत भाषण में उठाये गये बिन्दुओं को लागू कराने में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।


महाधिवेशन का आंतरिक सत्र अपरान्ह 02.00 बजे से प्रारम्भ हुआ। सभा के प्रारम्भ में दिवंगत आजीवन सदस्यों को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। महासचिव इं. अख़्तर अली फारूक़ी द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के उपरान्त आर्गनाइजेशन की जनपद इकाईयों द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये। समस्त प्रस्तावों को सम्मिलित कर एक ज्ञापन राज्य सरकार को प्रेषित किया जाएगा।

चुनाव अधिकारी  शंकर लाल जायसवाल द्वारा आगामी कार्यकारिणी समिति (2022-24) के लिए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न कराया गया। कार्यकारिणी वर्ष (2022-24) के लिए डा. सच्चिदानन्द पाठक, आईएएस (से.नि.)-अध्यक्ष एवं इं. अख्तर अली फारूक़ी-महासचिव पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button