उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

तेरा-मेरा प्यार अमर -फिर कयों मुझको लगता है डर गीत सुनाकर पूनम त्रिपाठी ने समा बांधा 

पंकज श्रीवास्तव को समाजसेवा एवं एडवेंचर में मिला सम्मान

वल्डँ रिकार्ड होल्डर वषाँ श्रीवास्तव को समाजसेवा एवं पेपर्स ज्वेलरी में सम्मान।

लखनऊ. भृगुप्यारी सेवा समिति एवं पाथफाइंडर लखनऊ द्वारा आरडीएसओ के मनोरंजन क्लब कैंम्पस में मेगा इवेंट “नयी दिशा” का आयोजन किया गया। जिसमें डांसिंग, सिंगिंग,बच्चों के कैरियर काउंसलिंग, फ्री डेंटल चेकअप कैंप,मूक-बधिर बच्चों द्वारा बनाया हस्तशिल्प का सामान सहित अन्य प्रकार के स्टॉल लगाए गये।

इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ. संध्या द्विवेदी जी थी। जिन्होंने कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुये। संस्था की गतिविधियों से सभी को परिचित कराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रजेश कुमार पाडेंय,वरिष्ठ कामिँक अधिकारी आरडीएसओ लखनऊ ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संस्था की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली विभूतियों को अतिथि एवं संस्था पदाधिकारीयों द्वारा पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित व्यक्तियों में विशेष रुप से रवि चंद्रा ,रिटायर्ड प्रिंसिपल,डा.संजय कुमार प्रिसिंपल,प्रीती तिवारी वाइस प्रिंसिपल,केद्रीय विद्यालय आरडीएस ओ,डा.महेंद्र अवस्थी, रजिस्टर, उच्च न्यायालय,वल्डँ रिकार्ड होल्डर वषाँ श्रीवास्तव समाज सेवा के क्षेत्र में,पंकज श्रीवास्तव समाजसेवा एवं एडवेंचर के क्षेत्र में,

माउटेनियर शाशंक श्रीवास्तव को पर्वतारोहण क्षेत्र में, आरती पाल,समाज सेविका,भुनेश्वर वर्मा,सहायक कामिँक अधिकारी,रिचा जी सम्मानित किया।

कार्यक्रम की सफलता की बुलंदियों में ले जाने में संस्था अध्यक्ष डा.संध्या द्विवेदी की भूमिका सराहनीय थी। इस अवसर पर डा. कामना चतुर्वेदी,मानसी वर्मा,संग्राम सोलंकी,अनीला, गीतांजलि,यूथ हास्टल,शान-ए-अवध इकाई के कार्याकारणी सदस्य एवं माउटेनियर शशांक श्रीवास्तव, विशेष रूप से उपस्थित थे।

आशा,नीलम, आभा,शगुन,रीना, अंजली एवं नेहा ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया। कलाकारों में पूनम त्रिपाठी ने “तेरा-मेरा प्यार अमर -फिर कयों मुझको लगता है डर” गाकर समा बना दिया,संग्राम सोलंकी ने “हाल क्या है दिलों का ना पूछों सनम” गाकर ने झूमने पर मजबूर किया।बच्चों ने भी इस अवसर पर डाँस प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में राजेंद्र विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही। सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। धन्यवाद ज्ञापित पाथ फाइंडर के अध्यक्ष पी.के. द्विवेदी  ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button