झूलेलाल वाटिका में बनेगा भगवान झूलेलाल जी का भव्य स्वागत द्वार
सिंधी समाज ने महापौर संयुक्ता भाटिया का किया स्वागत एवं अभिनन्दन

लगेगी भगवान झूलेलाल जी की प्रतिमा
लखनऊ. महापौर संयुक्ता भाटिया ने झूलेलाल वाटिका मैदान में भगवान झूलेलाल का भव्य द्वार और भगवान झूलेलाल जी की प्रतिमा लगाने के कार्य को मंजूरी दे दी है। नगर निगम ने पिछले दिनों कार्यकारिणी की बैठक में ये प्रस्ताव पारित कर दिया था और अब महापौर निधी से यह कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होंगे।
ज्ञात होकि चेट्टी चंद मेला कमेटी और सिंधी समाज काफी समय से इसे बनवाने के लिए प्रयासरत थे, इसके आदेश पारित होते ही चेट्टी चंद मेला कमेटी और सिंधी समाज ने प्रसन्नता जहीर करते हुए महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी को उनके आवास पर *आज प्रातः पंहुच कर उनको शॉल उड़ाकर, फूल मालाएं पहना कर, उनको लड्डू खिलाकर व गद्दा भेंट कर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया !!!*
मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी, अध्यक्ष अशोक चंदवानी, महामंत्री रतन मेघानी, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र भवनानी ने संयुक्त रुप से बताया की *पिछले 2 सालों से मेला कमेटी के लोग प्रयास रत थे* की झूलेलाल मैदान में भगवान झूलेलाल जी का एक भव्य स्वागत द्वार साथ ही भगवान की मूर्ति नगर निगम द्वारा लगाई जाएं। महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा समाज की इस मांग को पूरी होने पर सिंधी समाज ने खुशी जाहिर की है। अब सिंधी समाज भगवान झूलेलाल जी जयंती पर अपने ईष्ट देव की पूजा अर्चना भी कर पाएंगे।
*मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी व सतेन्द्र भावनानी ने कहा की महापौर संयुक्ता भाटिया जी ने सिंधी सामुदाए की भावनाओ को देखते हुए भगवान झूलेलाल जी का द्वार और मूर्ति लगवाने की जो व्यवस्था करवाई है उसके लिए समस्त सिंधी समाज सदैव आभारी रहेगा और इसे सिंधी समाज हमेशा ही याद रखेगा।
स्वागत अभिनंदन में सिंधी समाज की मेला कमेटी के अध्यक्ष अशोक चंदवानी व नानक चंद लखमानी ने इस खुशी के मौके पर कहा कि महापौर ने सिंधी समाज के लिए बहुत से सराहनीय कार्य किए है।
स्वागत अभिनंदन में प्रमुख रूप से अशोक मोतियानी, किशन चंद बम्बवानी, नानक चंद लखमानी, जे पी नागपाल, अशोक चांदवानी , अनिल बजाज, सतेंद्र भवनानी, श्याम कृष्णानी, पुनीत लालचंदानी, महेश तलरेजा, सुनील जोतवानी, अमर अठवानी, कमलेश आहूजा, रमेश तलरेजा, दीपक लालवानी, गौतम राजपाल, अनूप संतानी, प्रीतम वलेचा, दिनेश रायचंदानी, अनूप संतानी, मनीष आहूजा , मनोज पंजाबी, राजीव रंगलानी एवं समाज के कई अन्य वरिष्ठ सदस्य सहित बड़ी तादात में सिंधी समाज के लोग स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए।



