उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पीएनबी ने डिजिटल उपायों का शुभारम्भ कर सतर्कता प्रबंधन को सुदृढ़ किया

लखनऊ: पंजाब नैशनल बैंक ने संगठन में सतर्कता प्रबंधन को सुदृढ़ करने और अपने स्टाफ सदस्यों के बीच ईमानदारी की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अपने नवीनतम उपायों की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। यह पहल केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशों के अनुरूप पीएनबी में 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का एक हिस्सा है।

इन नई पहलों का उद्घाटन सुरेश एन पटेल ( केंद्रीय सतर्कता आयुक्त) द्वारा प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ( सतर्कता आयुक्त), पी डेनियल (सचिव, केंद्रीय सतर्कता आयोग) और अतुल कुमार गोयल, एमडी एवं सीईओ की गरिमामयी उपस्थिति में पीएनबी के कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित एक औपचारिक समारोह में किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशकगण, विजय दुबे एवं संजय कुमार के साथ मुख्य महाप्रबंधक, वरिष्ठ कार्यपालक और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतुल कुमार गोयल, एमडी एवं सीईओ, ने कहा कि, “पीएनबी ने पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के मूल्यों का सृजन करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने का प्रयास किया है। हाल ही में शुरू की गई सतर्कता प्रबंधन पहल से मानवीय हस्तक्षेप कम होगा, कर्मचारियों को सशक्त बनाया जाएगा, इससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता आएगी। बैंक के हालिया डिजिटल नवाचारों में हमने नए रूप में पीएनबी वन मोबाइल ऐप, चार क्लिक और एक ओटीपी में पूर्व अनुमोदित व्यक्तिगत ऋण, व्हाट्सएप बैंकिंग, ऑनलाइन केसीसी नवीकरण आदि को शामिल किया है।
माननीय सीवीसी,सुरेश एन पटेल ने पीएनबी को भ्रष्टाचार से लड़ने और अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न डिजिटल पहलें करने के लिए बधाई दी।
सीवीओ, विजय कुमार त्यागी ने कहा कि ये सभी पहलें पीएनबी को अपनी कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने तथा एक और अधिक पारदर्शी व ईमानदारी का वातावरण बनाने में सहयोग करेगी।

सतर्कता डैशबोर्ड
सतर्कता डैशबोर्ड अधिकारियों को प्रभावी तरीके से निर्णय लेने और स्टाफ जवाबदेही केंद्रित विश्लेषण करने में सशक्त बनाने के लिए विकसित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button