उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

श्याम जन्मोत्सव में सजा श्याम प्रभु का भव्य दरबार

मध्य रात्रि 12बजे खोये व मेवे से निर्मित केक काटकर श्याम भक्तो ने दी एक दूसरे को बधाई

लखनऊ। श्री श्याम परिवार लखनऊ की ओर से देव उठावनी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक श्री राज पारीक ने बाबा को भावभरे भजन सुनाकर रिझाया।

भजन की शुरुआज उन्होंने ‘करते हो कन्हैया मेरा नाम हो रहा है….,’ से की। उसके बाद खाटू का तोरण द्वार बैकुण्ठ का द्वारा है’ सुनाया तो बाबा के जयकारे गूंजने लगे। पारिक ने जब लोगों के पसंद का भजन ‘यहां बाबा का सिक्का चलता है’ सुनाया तो पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम संयोजक मनोज अग्रवाल व सुधीर गर्ग ने बताया कि माननीय विधायक डॉ नीरज बोरा एवम् उनकी धर्मपत्नी समाजसेविका श्रीमती बिन्दु बोरा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


इसके अलावा लखनऊ की मंजू यादव और पवन मिश्रा ने भी आयोजन में पधारे भक्तों को मीठे-मीठे भावपूर्ण भजन सुनाए।

जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर को बिजली की रंग बिरंगी एलईडी लाइटों से सजाया गया। मंदिर परिसर में भक्तों के मनोरंजन के लिए खाने-पीने के कई स्टाल लगाये गये। साथ-साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गये। जहां लोगो में सेल्फी लेने की होड लगी रही। जन्मोत्सव में बाबा श्याम को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। बाबा का जन्मोत्सव श्याम भक्तो द्वारा मध्य रात्रि में 101 किलो खोया और मेवे का केक काटकर मनाया गया। देर रात तक चले इस आयोजन मेें भक्तो ने जमकर आनंद लिया।


उत्सव मे बाबा का श्रृंगार कोलकाता से आया। तथा कोलकाता के विशेष प्रकार के आकर्षक फूलों से बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। उन्होंने बताया कि बाबा के जन्म के समय भक्तों को बधाई के रूप में बाबा श्याम का खजाना बांटा गया तथा बच्चों को टाफी और खिलौने बाटे गये। मनोज अग्रवाल ने बताया कि खाटू की तरह श्री श्याम मंदिर मे बिजली और एल.ई.डी.वाल स्क्रीन के सामंजस्य तोरण द्वार तैयार किया गया। जो कि उत्सव में पधारे भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण बना रहा। इस मौके पर सुन्दर व आकषर्ण वाला बागा (वस्त्र) श्याम प्रभु को पहनाया गया।

 

उत्सव में श्री श्याम परिवार के श्री राधे मोहन अग्रवाल, विजय अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता,अवधेश कुमार अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, गणेश प्रसाद अग्रवाल, श्रीकिशन अग्रवाल, सुनील गर्ग, प्रशांत डालमिया, सुधीश गर्ग, वीरेंद्र अग्रवाल,रुपेश अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, खन्नू, राजेश चंद्र अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, नरेश कुमार अग्रवाल, अनिल गुप्ता समेत बडी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button