उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बाल शोषण व बाल विवाह जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम

                     चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. चाइल्डलाइन लखनऊ तथा चाइल्डलाइन आलमबाग बस टर्मिनल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर बाल शोषण तथा बाल विवाह जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भिन्न कॉलेज स्कूल व (स्लम) मलिन बस्तियों सहित 13 जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं ।

 

यह कार्यक्रम क्रमश: ओम नमः शिवाय बस्ती निकट गोमतीनगर रेलवे स्टेशन, वरदान खंड गोमतीनगर, करामत बस्ती निशातगंज, स्कूल – फार्मेटिव डे हाई लक्ष्मनपुरी, प्राथमिक विद्यालय शेखपुर कसैला, न्यू स्टैंडर्ड चिल्ड्रेन अकादेमी इंटर कॉलेज ,किड्ज़ी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बगिया मऊ ,प्राथमिक विद्यालय बगिया मऊ , राम गोपाल सिंह विद्या मंदिर अर्जुंगंज लखनऊ ,उच्च प्राथमिक सदरौना,सरस्वती शिक्षा मंदिर प्रसादी खेड़ा राजकीय हाई स्कूल सदरौना , कार्यक्रमों में चाइल्डलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में तथा मेडिकल से संबंधित समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया कि बच्चे किसी भी प्रकार की समस्या में फंसे होने पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की मदद ले सकते हैं । इसके साथ ही बाल विवाह व बाल शोषण के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है इसे रोकना हम सब का कर्तव्य है क्योकि बाल विवाह के दुष्परिणाम बहुत ही घातक होते हैं जिसमें शिशु व मातृमृत्यु दर सबसे अधिक होती है और उनका सम्पूर्ण शारीरिक व मानसिक विकास नहीं हो पाता है । बाल शोषण न केवल बच्चों के विकास को बल्कि समाज व देश के विकास को भी प्रभावित करता है क्योकि बच्चे देश का भविष्य है । इसके साथ ही बच्चों को गुड टच ,बैड टच बताया कि अगर कोई आपके साथ सुरक्षित स्पर्श या असुरक्षित स्पर्श करता है तो आप क्या करेंगे ,व वह से चिल्ला कर सुरक्षित स्थान पर चला जाए । इन कार्यक्रमों में अन्य टोल फ्री नंबरों जैसे 112, 1090, 108, 181, 1076 के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । चाइल्डलाइन द्वारा लोगों को 1098 पर कॉल टेस्टिंग कराकर भी दिखाया गया कि यहाँ बच्चे मुसीबत में फंसे होने पर 24×7 फोन कर मदद ले सकते हैं और दूसरों की भी मदद कर सकते हैं ।
इन कार्यक्रमों में स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक, परिजन तथा जनसामान्य के साथ – साथ 1600 से अधिक बच्चों को बाल विवाह, बाल शोषण, बाल श्रम व सोशल मीडिया के प्रति जागरूक किया गया । उक्त कार्यक्रम में चाइल्डलाइन लखनऊ से कॉउन्स्लर वर्षा शर्मा, टीम सदस्य शिवम वर्मा, नेहा, चाइल्डलाइन आलमबाग बस टर्मिनल से केंद्र समन्वयक कृष्ण प्रताप शर्मा टीम सदस्य ललित यादव, पारुल यादव स्वयं सेवक गौरी शर्मा, वरुणा सिंह, लक्ष्मी ओझा, मिहिर, मनीष वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे । ये कार्यक्रम चाइल्डलाइन निदेशक अंशु मालि शर्मा के निर्देशन में किए जा रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button